Cricket: दिग्गज खिलाड़ी जेम्स एंडरसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’, जानें कैसा रहा करियर

James Anderson Retirement: इंग्‍लैंड और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है और सीरीज का पहला मुकाबला क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया। यह मैच इंग्‍लैंड के दिग्‍गज तेज गेंदबाज जेम्‍स एंडरसन के करियर का आखिरी टेस्‍ट मैच था। तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले दोनों ही टीमों के खिलाड़‍ियों ने एंडरसन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इतना ही नहीं मैदान पर मौजूद दर्शकों ने भी एंडरसन के लिए तालियां बजाईं। इस दौरान दिग्‍गज तेज गेंदबाज भावुक नजर आए। जेम्‍स एंडरसन ने मई 2003 में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर ही टेस्‍ट डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने अपने करियर में 188 टेस्‍ट मैच खेले। इस दौरान 350 पारियों में उन्‍होंने अब तक 704 विकेट अपने नाम किए हैं। 71 रन देकर एख मैच में 11 विकेट उनका सर्वश्रेष्‍ठ टेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है।  

क्रिकेट के इस सबसे बड़े फॉर्मेट में उनकी औसत 26.46 की और इकॅनमी 2.79 की रही है। वह टेस्‍ट में तीसरे सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके अलावा वह टेस्‍ट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भी हैं। जेम्स एंडरसन से ज्यादा विकेट श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन 800 विकेट और शेन वार्न 708 विकेट के नाम सबसे ज्यादा विकेट हैं लेकिन यह दोनों गेंदबाज स्पिनर हैं।

Read Also: http://Delhi Excise Policy: राहत के बाद ‘आफत’, अब केजरीवाल की सीबीआई मामले में 25 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट….

गेंदबाज                   विकेट

मुथैया मुरलीधरन:        800 विकेट

शेन वॉर्न:               708 विकेट

जेम्‍स एंडरसन:          704 विकेट

अनिल कुंबले:           619 विकेट

स्टुअर्ट ब्रॉड:            604‍ विकेट

Read Also: http://25 जून 1975: केन्द्र ने ‘संविधान हत्या दिवस’ किया घोषित, इंदिरा सरकार ने इसी दिन लगाया था आपातकाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *