Trump Assasination Update: डोनाल्ड ट्रप पर जानलेवा हमले के बाद आरोपी के घर गाड़ी से विस्फोटक बरामद

Trump Assasination Update: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हुए जानलेवा हमले के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज दूसरी बार जनता को संबोधित किया। उन्होने अपने संबोधनमें कहा कि हम इस हमले की बार-बार निंदा करते हैं। अमेरिकी समाज में हिंसा पर कहा, ”हम इस रास्ते पर नहीं जा सकते हैं। हम अपने इतिहास में बहुत हिंसा झेल चुके हैं। अमेरिका की सुलगती राजनीति के दौर में शांत रहने का वक्त है।

उन्होंने हमले के दौरान मारे गए एक आम नागरिक के परिजन के प्रति संवेदना जताई और उसे हीरो बताया। ट्रम्प पर भारतीय समायुनासर रविवार सुबह जानलेवा हमला हुआ था। पेंसिल्वेनिया के बटलर शहर में एक चुनावी रैली में हुई गोलीबारी में वे बाल-बाल बच गए। एसॉल्ट राइफल से चली गोली उनके कान को छूती हुई गुजर गई। जांच एजेंसी के बाद आरोपी के घर और गाड़ी से विस्फोटक बरामद हुआ था।

ट्रम्प की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर्स ने 20 साल के हमलावर को तुरंत ढेर कर दिया। उसकी पहचान थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के तौर पर हुई है। फायरिंग में एक आम नागरिक की भी मौत हुई है। डोनाल्ड पर हुए हमले के लगभग 18 घंटे बाद बाइडेन ने पहली बार देश को संबोधित किया।

Read Also: Delhi: जम्मू-कश्मीर को लेकर केन्द्र का बड़ा फैसला, उपराज्यपाल की बढ़ाई गई शक्तियां

राष्ट्रपति ने कहा, मैंने ट्रम्प से बात की है। अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हिंसा को यह देश बर्दाश्त नहीं कर सकता है और हम इतिहास में बहुत हिंसा झेल चुके हैं। बाइडेन ने कहा कि इस मामले की जांच अभी शुरुआती चरणों में है। हमें अभी इस घटना के मकसद की कोई जानकारी नहीं है। इसलिए इस घटना के मकसद को लेकर लोग अपनी थ्योरी न बनाएं। FBI और सीक्रेट सर्विस एजेंसियों को अपना काम करने दें।

Read Also: http://Byelection Poll 2024: 7 राज्यों की 13 सीटों में से 10 सीटों पर विपक्ष का कब्जा, बीजेपी 2 और एक पर निर्दलीय का कब्जा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *