Parliament Session 2024: भारत के इतिहास में पहली बार होगा स्पीकर का चुनाव, कांग्रेस ने के सुरेश को मैदान में उतारा

Parliament Session 2024: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन सदन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी है और सांसदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जा रही है। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी समेत 266 सांसदों ने शपथ ग्रहण की थी और बाकी आज सांसदों को शपथ दिलाई जा रही है। इसके अलावा एनडीए ने स्पीकर के लिए ओम बिरला के नाम का ऐलान किया है। देर रात गृह मंत्री अमित शाह ने जेपी नड्डा के साथ बैठक की थी।

दरअसल, लोकसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन करने का आज आखिरी दिन है। इसलिए एनडीए के प्रत्याशी को आज अपना नामांकन दाखिल करना होगा। नामांकन दाखिल होने के बाद कल स्पीकर का चुनाव किया जाएगा। विपक्षी गठबंधन ने के सुरेश का नामांकन दाखिल किया है। स्पीकर का चुनाव बुधवार को किया जाएगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, विपक्ष के पास राजनाथ सिंह का कॉल आया था। उन्होंने कहा कि स्पीकर पद पर विपक्ष को समर्थन करना चाहिए और एक राय बनानी चाहिए। हमने कहा कि हम स्पीकर का समर्थन करेंगे, लेकिन डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिलना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा था कि मल्लिकार्जुन खरगे को कॉल बैक करेंगे। लेकिन वो कॉल अभी तक नहीं आया। मोदी कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। अगर डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिलेगा, तब ही हम समर्थन करेंगे।

सदन का क्या है नंबरगेम

अगर लोकसभा के नंबरगेम की बात करें तो इस बार तस्वीर 2014 और 2019 के मुकाबले अलग है। एनडीए की अगुवाई कर रही बीजेपी 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन दो चुनाव बाद पार्टी पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी 272 के जादुई आकंड़े से पीछे रह गई। लोकसभा में एनडीए का संख्याबल 293 है। वहीं, विपक्ष की बात करें तो कांग्रेस को 99 सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन राहुल गांधी दो सीट से जीते थे इस लिहाज से सांसदों की संख्या 98 थी।

Read Also: http://Weather Update: दिल्ली हरियाणा समेत इन राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, जानिए कब होगी मानसून की एंट्री

राहुल ने वायनाड सीट को छोड़ दिया है। ऐसे में पार्टी की सीटें भी अब 98 हो गई हैं। कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया ब्लॉक के 233 सांसद हैं। सात निर्दलीय समेत 16 अन्य भी चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। कांग्रेस ने इंडी गठबंधन की तरफ से स्पीकर पद के लिए के. सुरेश के नाम का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन इसे लेकर विपक्षी गठबंधन में एकराय बनती नहीं दिख रही है।

टीएमसी का कहना है कि लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए इंडी ब्लॉक के उम्मीदवार को मैदान में उतारने के बारे में टीएमसी से कोई सलाह नहीं ली गई। बयान दिए जाने से पहले इंडी ब्लॉक के साथ कोई परामर्श नहीं किया गया और नहीं कोई सामूहिक फैसला लिया गया है।

Read Also: Haryana: कांग्रेस सांसद के बिगड़े बोल, कहा- ‘किरण चौधरी बंसीलाल की वारिश नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *