Haryana: कांग्रेस सांसद के बिगड़े बोल, कहा- ‘किरण चौधरी बंसीलाल की वारिश नहीं’

Haryana: हरियाणा के उचाना में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में नवनिर्वाचित सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने सीनियर नेता किरण चौधरी को लेकर विवादित बयान दिया। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। उन्होंने कहा कि किरण चौधरी बंसीलाल की विरासत नहीं है।

विरासत हमेशा पुरुष के माध्यम से चलती है महिला से नहीं। रणबीर महेंद्रा और अनिरुद्ध बंसीलाल के वारिस है, महिलाएं वारिस नहीं है। जेपी ने यह भी कहा कि किरण चौधरी समेत प्रदेश में कई नेता बीजेपी को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मदद कर रहे हैं, अगर वह पहले ही कांग्रेस छोड़कर चले जाते और इस तरह से विश्वासघात नहीं करते तो कांग्रेस और अधिक सीटें जीत सकती थी। कांग्रेस में रहते हुए कुछ नेताओं ने उन्हें हराने की कोशिश की।

बता दें कि, किरण चौधरी ने 2 दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी को जॉइन किया था। इसके बाद उन्होंने खुद को पूर्व सीएम बंसीलाल का वारिस बताते हुए उनके विजन को आगे बढ़ाने की बात की थी। किरण चौधरी उनकी बेटी श्रुति चौधरी को टिकट न मिलने से नाराज थी। हालांकि, इस्तीफे में उन्होंने भूपेंद्र हुड्‌डा को घेरते हुए कहा था कि हरियाणा में कांग्रेस व्यक्ति सेंट्रिक हो गई है। अगर कोई उनके बराबर आता है तो उसे खत्म कर दिया जाता है।

Read Also: http://Weather Update: दिल्ली हरियाणा समेत इन राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, जानिए कब होगी मानसून की एंट्री

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

जयप्रकाश उचाना की प्रभुदयाल धर्मशाला में अपनी जीत के बाद धन्यवादी दौरे करते हुए पहुंचे थे। यहां भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। जेपी ने कहा कि नीट, नेट और ग्रुप डी में तो गड़बड़ है ही, बीजेपी में भी गड़बड़ है। जेपी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में उचाना में बड़ा गलत प्रयास किया गया और इस गलत प्रयास को लोगों ने सही मायनों में बदल दिया।

Read Also: http://Ind vs Ban T20 WC 2024: आज भारत के सामने बांग्लादेश की चुनौती, मैच पर बारिश का साया, टूट जाएगा इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *