UP: पेपर लीक पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, परीक्षा अध्यादेश पर कैबिनेट ने लगाई मुहर, दोषी को मिलेगी आजीवन कारावास की सजा
UP Paper Leak Ordinance: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने परीक्षा लीक होने पर बड़ा एक्शन लिया है। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा और आरओ-एआरओ परीक्षा लीक होने के बाद योगी सरकार यूपी सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश 2024 लेकर आई है। जिसके तहत पेपर लीक में दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाने का प्रावधान है। इसको सीएम योगी की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।