UPSC का बड़ा एक्शन, पूजा खेडकर की अफसरी छिनी, भविष्य में कभी नहीं बन पाएगी IAS और IPS अफसर
ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर पर संघ लोक सेवा आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है। यूपीएससी ने पूजा खेडकर की अफसरी को रद्द कर दिया। इसके अलावा भविष्य में होने वाली किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगा दी है। अब पूजा खेडकर भविष्य में कभी अफसर नहीं बन पाएगी।