Karpuri Thakur: दिल्ली से पटना तक होती रही कर्पूरी ठाकुर की चर्चा…प्रधानमंत्री ने की परिवार से मुलाकात…तेजस्वी ने लगाया…सौदाबाजी का आरोप
Bharat Ratna Karpuri Thakur: एक तरफ बिहार में सियासी घमासान हो रहा था। विधानसभा के पटल पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ‘जननायक’, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की विरासत को लेकर दावे प्रतिदावे प्रस्तुत किये जा रहे थे। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में के उनके पुत्र व जनता दल यूनाईटेड के नेता व राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने परिवार के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।