Karpuri Thakur: दिल्ली से पटना तक होती रही कर्पूरी ठाकुर की चर्चा…प्रधानमंत्री ने की परिवार से मुलाकात…तेजस्वी ने लगाया…सौदाबाजी का आरोप

संतोष कुमार सिंह

Bharat Ratna Karpuri Thakur: एक तरफ बिहार में सियासी घमासान हो रहा था। विधानसभा के पटल पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ‘जननायक’, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की विरासत को लेकर दावे प्रतिदावे प्रस्तुत किये जा रहे थे। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में  के उनके पुत्र व जनता दल यूनाईटेड के नेता व राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने परिवार के सदस्यों के साथ  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि पिछले माह भारत सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा की थी। इसका बिहार के सियासत पर भी असर देखा गया और कहा तो यह भी जा रहा है कि इस एक फैसले की वजह से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर से एनडीए के पाले में आना स्वीकार किया और महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए के साथ सरकार चलाने लगे। 

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिये जाने के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर को बधाई दी थी। इस बाबत प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ‘भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के परिजनों से मिलकर बहुत खुशी हुई। कर्पूरी जी समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के मसीहा रहे हैं। जिनका जीवन और आदर्श देशवासियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।’ इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात की एक सामूहिक तस्वीर भी साझा की।

Read Also: UP में INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, NDA में शामिल हुई जयंत चौधरी की RLD पार्टी

वहीं दूसरी ओर बिहार की राजधानी पटना में जब मुख्यमंत्री नीतीश् कुमार द्वारा विश्वास मत हासिल किया जा रहा था तो राजद के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर कर्पूरी ठाकुर के विचार धारा  को त्याग देने का आरोप लगाया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा, मुझे खुशी है कि कर्पूरी ठाकुर को (भारत रत्न) मिला। उन्होंने (बीजेपी) ने भारत रत्न का सौदा किया है। हमसे निपटें और हम आपको भारत रत्न देंगे।

Read Also: Bihar: विश्वास अविश्वास का मेला तो सजा पर नही हो पाया खेला… नीतीश कुमार ​ने हासिल किया विश्वास मत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *