Ayodhya Pran Pratishtha: 22 जनवरी को राजधानी दिल्ली में भी रहेगा आधे दिन का अवकाश, उपराज्यपाल ने दी मंजूरी

Ayodhya Pran Pratishtha: रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिसको लेकर कई राज्यों में आधे दिन का अवकाश घोषित किया है। अब दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की केजरीवाल सरकार बड़ा फैसला किया है। राजधानी दिल्ली में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

22 जनवरी को दिल्ली में छुट्टी के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल के पास प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव में दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों, यूएलबी, स्वायत्त निकायों आदि में आधे दिन का अवकाश रहेगा। जिसको लेकर एलजी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

बुधवार के सीएम केजरीवाल ने कहा था कि वह 22 जनवरी के बाद अयोध्या में धाम रामलला के दर्शन करने जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह प्राण प्रतिष्ठा के बाद दिल्ली से अयोध्या के लिए अधिक ट्रेनें चलाने का प्रयास करेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को लेकर जवाब दिया कि हमारे पास कोई पत्र आया था। जब हमने आयोजन समिति के पास फोन किया था तो जवाब मिला था कि फाइनल निमंत्रण के लिए उनके पास कोई टीम आएगी। हालांकि, वह टीम अभी तक नहीं आई है। केजरीवाल ने पत्र को लेकर कहा कि उसमें लिखा कि बहुत वीआईपी लोग आएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर केवल एक आदमी को अनुमति है। कोई बात नहीं मैं 22 जनवरी के बाद अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या भगवान राम के दर्शन करने जाऊंगा।

बता दें कि, दिल्ली से पूर्व कई राज्यों में 22 जनवरी को छुट्टी का ऐलान किया है। इनमें महाराष्ट्र, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और पुडुचेरी ने सरकारी अवकाश का ऐलान किया है। हालांकि कुछ राज्य ऐसे हैं जिनमें केवल आधे दिन का ही अवकाश रहेगा। इनमें गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा और हरियाणा में सोमवार को कार्यालय एवं संस्थान आधे दिन बंद रहेंगे।

Read Also: Bihar: जेडीयू में तख्तापलट की सुगबुगाहट के बीच Nitish Kumar ने घोषित की नई टीम, ललन सिंह हुए OUT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *