Ayodhya: अभेद हुई रामनगरी की सुरक्षा, ब्लैककैट कमांडो…बख्तरबंद गाड़ियां, AI कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर
Ayodhya Pran Pratishtha Security: कण-कण में रामलला की भक्ति…कदम-कदम पर अयोध्या में सुरक्षा की शक्ति…चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात…10,000 सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर और चेहरे का रिकॉर्ड रखने वाले एआई कैमरे। अवध में जल, जमीन से लेकर आसमान तक ड्रोन की नजर…प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में 7 लेयर की अभेद सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है।