Ayodhya Pran Pratishtha Security: कण-कण में रामलला की भक्ति…कदम-कदम पर अयोध्या में सुरक्षा की शक्ति…चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात…10,000 सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर और चेहरे का रिकॉर्ड रखने वाले एआई कैमरे। अवध में जल, जमीन से लेकर आसमान तक ड्रोन की नजर…प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में 7 लेयर की अभेद सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है।
आम जनता के लिए अयोध्या बंद
एक तरफ रामनगरी में अतिथियों के आगमन की तैयारी हो रही है तो दूसरी तरफ किलेबंदी शुरू हो गई है। प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर अयोध्या आम जनता के लिए 21 और 22 जनवरी को बंद रहेगी। 22 जनवरी को बिना निमंत्रण वाले लोगों को भारी परेशानी हो सकती है। सुरक्षा में सीआरपीएफ से लेकर यूपी पुलिस की तैनाती की गई है। भारी वाहनों की आवाजाही पर इस दिन रोक रहेगी।
इसके अलावा 10,000 सीसीटीवी कैमरे हर हलचल पर नजर रखेंगे। पहली बार यहां चेहरे की पहचान करने वाले एआई कैमरे लगाए गए हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देश की कई बड़ी मशहूर हस्तियां जुटेंगी, इसलिए जमीन ही नहीं आसमान से भी मुस्तैदी रखी जाएगी। पुलिस जवानों और अधिकारियों की ड्रेस तक बदल दी गई।
Read Also: Bihar: जेडीयू में तख्तापलट की सुगबुगाहट के बीच Nitish Kumar ने घोषित की नई टीम, ललन सिंह हुए OUT
13 हजार सुरक्षाकर्मियों का अभेद घेरा
बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 13 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों का अभेद सुरक्षा घेरा होगा। यूपी एटीएस के कमांडो और जवानों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एंटी ड्रोन सिस्टम के जरिए उसे और पुख्ता बनाया गया है। इसके लिए एटीएस का एक बड़ा जत्था राम नगरी पहुंच चुका है।
आधुनिक हथियारों से लैस कमांडो बुलेट प्रूफ मार्क्समैन गाड़ियों के जरिए निगरानी कर रहे हैं। जमीन से लेकर आसमान और सरयू नदी के तटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आईबी और रॉ के अधिकारियों ने भी अयोध्या में डेरा डाल रखा है। सात लेयर की इस सुरक्षा में परिंदा भी पर नहीं सकता है। इसके अलावा जवानों और अधिकारियों को दो दिन के लिए शासन की ओर से विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।