Bihar: जेडीयू में तख्तापलट की सुगबुगाहट के बीच Nitish Kumar ने घोषित की नई टीम, ललन सिंह हुए OUT

Bihar JDU Nitish Kumar: बिहार में चल रहे सियासी घमासान के बीच शनिवार को जेडीयू अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार ने अपनी नई टीम घोषित कर दी। इस टीम में पूर्व जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह को जगह नहीं मिली है। पुराने नेताओं को टीम में तरजीह देते हुए केसी त्यागी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह को जेडीयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी के सीनियर नेता पूर्व राज्यसभा सांसद केसी त्यागी को राष्ट्रीय प्रवक्ता के अलावा सीएम नीतीश कुमार का राजनीतिक सलाहकार बनाया गया है। सांसद आलोक कुमार को कोषाध्यक्ष, इसके अलावा मंगनी लाल मंडल, रामनाथ ठाकुर, संजय झा, अली अशरफ फातमी, कहकंशा परवीन, आफाक आलम, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह मान, इंजीनियर सुनील कुमार और रामसेवक सिंह को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व विधायक राजीव रंजन को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

चर्चा के बाद तैयार की गई टीम

बता दें कि, बीते कुछ दिनों पहले ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद पार्टी में बदलाव की सुगबुगाहट काफी दिनों से चल रही है। इसको लेकर नीतीश कुमार काफी एक्टिव थे और लगातार पार्टी नेताओं मंत्रियों से अलग-अलग चर्चा कर रहे थे। चर्चा के बाद नई टीम की लिखी गई स्क्रिप्ट को आज मूर्त रूप दिया गया और नए संगठन की घोषणा कर दी गई।

Read Also: Pakistan क्रिकेट में उथल-पुथल का दौर जारी, अब PCB प्रमुख ने दिया इस्तीफा

ललन सिंह और नीतीश कुमार में कोई मनमुटाव नहीं- त्यागी

संगठन की घोषणा के बाद पार्टी प्रवक्ता केसी त्यागी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जेडीयू पूरी तरह से एकजुट है। नीतीश कुमार और ललन सिंह में कोई मनमुटाव नहीं है। यह दोनों 48 सालों से साथ है और फिलहाल लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर रहे हैं। ललन सिंह ने चुनाव पर ध्यान लगाने के लिए पद से इस्तीफा दिया है।

Read Also: Pakistan क्रिकेट में उथल-पुथल का दौर जारी, अब PCB प्रमुख ने दिया इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *