Agniveer Reservation: अग्निवीरों को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, केन्द्रीय सशस्त्र बलों में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

Agniveer Reservation: केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने अग्निवीरों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है। सीआईएसएफ की डीजी नीना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब कांस्टेबल भर्ती में 10 फीसदी पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगे।

इसके साथ ही उनको शारीरिक दक्षता परीक्षा में छूट दी जाएगी। उनको आयु सीमा में भी छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था एक ओर सीआईएसएफ के लिए भी जरूरी है, क्योंकि इससे सीआईएसएफ को प्रशिक्षित, सक्षम और योग्य मैन पावर मिलेगा। इससे फोर्स में डिसिप्लिन होगा। इसके साथ ही इससे पूर्व अग्रिवीरों को सीआईएसएफ में सेवा देने का मौका मिलेगा।

अग्निवीरों के आरक्षण को लेकर बीएसएफ डीजी का भी बयान सामने आया है। डीजी नितिन अग्रवाल ने कहा है कि हम सैनिक तैयार हैं। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। सभी बलों को इसका लाभ मिलेगा। अग्निवीरों को भर्ती में 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा। तो वहीं सीआरपीएफ के डीजी अनीश दयाल सिंह ने कहा कि पूर्व अग्निवीरों को सीआरपीएफ में भर्ती करने की सारी व्यवस्था कर ली गई है।

अग्निवीरों ने सेना में रहते हुए अनुशासन सीखा है। इस व्यवस्था से पहले दिन से हमारे पास प्रशिक्षित और अनुशासित कर्मी होंगे। अग्निवीरों के पहले बैच को सीआरपीएफ में आयु में 5 साल की छूट दी जाएगी। तो आरपीएफ के महानिदेशक मनोज यादव ने भी इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि पूर्व अग्निवीरों के स्वागत के लिए उत्साहित है।

Read Also: Delhi: मुनक नहर टूटी, बवाना की कॉलोनियां तालाब में तब्दील, यमुना का बढ़ा जलस्तर

भविष्य में रेलवे सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल पद के लिए सभी भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी आरक्षण होगा। पूर्व अग्निवीरों के स्वागत को लेकर आरपीएफ काफी उत्साहित है। यह बल को नई ताकत, ऊर्जा देगा और मनोबल बढ़ाएगा। गृह मंत्रालय का यह फैसला सराहनीय है।

Read Also: http://Haryana Vidhansabha Chunav 2024: अभय चौटाला ने मायावती से मिलाया हाथ, 37 सीटों पर लड़ेगी बसपा, CM फेस को लेकर बनी बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *