Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में सेना पर आतंकी हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार दोपहर को घाटी में एक बार फिर से आतंकियों ने भारतीय सेना को निशाने पर लिया और वाहन पर हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आतंकी ग्रेनेड लेकर आए थे और सेना की गाड़ी को उड़ाने के इरादे से उसे फेंका और फिर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में दो जवानों के घायल होने की अब तक खबर सामने आई है।
कठुआ के लोई मराड गांव के पास आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर हमला दिया। जवाब में भारतीय सेना ने इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। फिलहाल कठुआ जिले के मछेड़ी इलाके के धदनोटा गांव में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षा बल विशिष्ट खतरों के लिए क्षेत्र की खोज जारी रखे हुए हैं।
रक्षा अधिकारियों ने बताया कि, भारतीय सेना की 9वीं कोर के अंतर्गत आने वाले इलाके में भारतीय सेना के काफिले पर हमला किया गया। आतंकियों की फायरिंग के बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जल्द ही दहशत गर्दों को ढूंढकर ढेर कर दिया जाएगा। इससे पहले राजौरी में भारतीय सेना के शिविर को निशाना बनाया गया था।
इस वारदात में सेना का एक जवान घायल हो गया था। आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर गोलीबारी की थी। इस दौरान सतर्क सुरक्षा चौकी पर तैनात जवान ने भी आतंकवादियों पर गोलीबारी की थी। घटना के वक्त सेना का जवान घायल हो गया था। आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे थे। बाद में सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था।
Read Also: http://संदेशखाली मामला: सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका, CBI जांच पर नहीं लगेगी रोक