Karnataka Sex Scandal: प्रज्वल रेवन्ना की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, 31 मई को SIT के सामने होंगे पेश

Karnataka Sex Scandal Prajawal Revanna: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में पहली बार मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना की प्रतिक्रिया सामने आई है। रेवन्ना का कहना है कि वह 31 मई को पूछताछ के लिए एसआईटी के सामने पेश होंगे। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ झूठे केस लगाए गए हैं और यह एक राजनीतिक साजिश है। मैं डिप्रेशन में चला गया था। हासन में कुछ ताकतें मेरे खिलाप काम कर रही है क्योंकि मैं राजनीतिक रूप से आगे बढ़ रहा हूं। 31 मई को मैं एसआईटी के सामने रहूंगा और सहयोग करूंगा।

Read More

Snake Venom Case: एल्विश यादव पर 1200 पन्नों की बनी चार्जशीट, जानिए पूरा मामला?

Snake Venom Case: बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 के विनर एल्विश यादव की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही है। रेव पार्टी में सांप के जहर को नशीले पदार्थ की तरह इस्तेमाल करने और सप्लाई के जुर्म में एल्विश यादव के खिलाफ 1200 पन्नों की चार्जशीट फाइल की गई है। सांपों की खरीद फरोख्त करने पर पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया था।

Read More

West Bengal Violence: छठे चरण से पहले नंदीग्राम में हिंसा, बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े, एक महिला कार्यकर्ता की मौत

West Bengal Violence: पश्चिम-बंगाल में छठे चरण के मतदान से पहले बुधवार देर रात हिंसा हुई। मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हिंसा में एक बीजेपी महिला की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हिंसा को रूकवाया और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।

Read More

Deep Fake Nude Photo Scam: डीपफेक से लड़कियों के अश्लील फोटो बनाए, ब्लैकमेल कर दी धमकी, ताजा मामला मध्य प्रदेश से आया सामने

Deep Fake Nude Photo Scam: डीपफेक तकनीक लगातार लोगों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। इस तकनीक से महिलाओं और लड़कियों के अश्लील फोटो बनाए जा रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है। जहां पर डीपफेक से लड़कियों के अश्लील फोटो बनाए गए और सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल कर धमकी दी गई।

Read More

Jharkhand: टेंडर कमीशन घोटाले में कांग्रेस मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार, छापेमारी में ईडी ने बरामद किया था 37 करोड़ रुपए का कैश

Jharkhand Alamgir Alam Arrest: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को केन्द्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आलम के सचिव के नौकर के घर से 37 करोड़ रुपए से अधिक कैश बरामद हुआ था। आरोप था कि टेंडर कमीशन में घोटाला किया गया है और जांच एजेंसी ने इसी सिलसिले में पहले पूछताछ की और बाद में गिरफ्तारी को लेकर पुष्टि कर दी।

Read More

Salman Khan Firing Case: आरोपी अनुज थापन की मौत, पुलिस हिरासत में मौत को लगाया गले

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। फायरिंग के एक आरोपी अनुज थापन की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। खापन ने पहले आत्महत्या करने की कोशिश की और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Read More

Karnataka Sex Scandal: सेक्स स्कैंडल से जुड़ी 2500 वीडियो की जांच कर रही SIT, विदेश कैसे भाग गया आरोपी रेवन्ना?

Karnataka Sex Scandal: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का परिवार इस समय देशभर में चर्चा में बना हुआ है। वजह है कथित सैक्स स्कैंडल में पोते प्रज्वल रेवन्ना का नाम। विधायक बेटे एचडी रेवन्ना का सांसद बेटा प्रज्वल रेवन्ना सैक्स स्कैंडल में फंसने के बाद विदेश भाग गया है। प्रज्वल पर यौन शोषण, सेक्स वीडियो रिकॉर्ड करने, महिला अधिकारियों को धमकाने और साजिश के तहत बलात्कार करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

Read More

Loksabha Chunav 2024: संदेशखाली में CBI और NSG का बड़ा एक्शन, टीएमसी नेता के घर मिला हथियार और बारूद

Loksabha Chunav 2024: पश्चिम-बंगाल का संदेशखाली इलाका एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार शेख शाहजहां नहीं बल्कि हिंसक गतिविधियों को लेकर चर्चा में आया है। चुनाव से ऐनवक्त पहले यहां केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को जांच करते हुए छापेमारी की, जिसमें कथित तौर पर एक टीएमसी नेता के रिश्तेदार के घर से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।

Read More

NIA को बड़ी सफलता, अफगानिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला तहसीम गिरफ्तार, ISI से निकले गहरे संबंध

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एएनआई) ने अफगानिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक आरोपी तहसीम को गिरफ्तार कर लिया है। तहसीम पर आरोप है कि उसने अफगानिस्तान से 700 करोड़ रुपए के मादक पदार्थों की तस्करी की और पैसा अपने खाते में जमा कराया था। खाते में बाहर से पैसा ट्रांसफर होने की पुष्टि के बाद जांच एजेंसी ने शामली निवासी तहसीम को गिरफ्तार कर लिया। तहसीम विदेश भागने की फिराक में था। जांच एजेंसी ने बताया कि तहसीम और उसके भाई तलीम को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ गहरे रिश्ते रहे हैं।

Read More

Loksabha Chunav 2024: कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, रामनवमी पर जहां हुई हिंसा…वहां नहीं होगा चुनाव

Loksabha Chunav 2024: बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने बंगाल की ममता सरकार को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि उन निर्वाचन क्षेत्रों में लोकसभा का चुनाव कराने का कोई औचित्य नहीं है, जहां पर सांप्रदायिक हिंसा देखी गई। मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणम की अध्यक्षता वाली पीठ की यह टिप्पणी 17 अप्रैल को रामनवमी जुलूस के दौरान मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर सुनवाई के दौरान आई।

Read More