Salman Khan Firing Case: आरोपी अनुज थापन की मौत, पुलिस हिरासत में मौत को लगाया गले

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। फायरिंग के एक आरोपी अनुज थापन की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। खापन ने पहले आत्महत्या करने की कोशिश की और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने अनुज थापन को फायरिंग मामले में हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अनुज ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

मुंबई पुलिस ने एक सप्ताह पहले दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था। इसमें 37 वर्षीय सोनू सुभाष चंद्र और 32 साल के अनुज थापन शामिल थे। प्राप्त जानकारी अनुसार, अनुज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था। वो ट्रक हेल्पर के तौर पर काम करता है। मुंबई की क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए थे।

क्राइम ब्रांच ने दावा किया था कि, यह वही हथियार थे, जिसके इस्तेमाल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग में किया गया था। इन हथियारों की सप्लाई अनुज और सुभाष ने की थी। अनुज और सुभाष ने ही 15 अप्रैल के दिन फायर करने वाले आरोपियों विक्की और सागर को दो देशी पिस्तौल और कारतूस मुहैया कराई थी।

मकोका एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

मुंबई पुलिस ने फायरिंग मामले में कार्रवाई करते हुए मकोका एक्ट लगा दिया था। इस मामले में दो शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में थे, जिन्हें गुजरात से गिरफ्तार किया गया था। इस केस में सलमान खान के सिक्योरिटी गार्ड के बयान के आधार पर मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 (जान से मारने की कोशिश) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

लेकिन, बाद में एफआईआर में तीन नई धाराएं जोड़ दी गईं, जिनमें आईपीसी की धारा 506(2) (धमकी देना), 115 (उकसाना) और 201 (सबूत नष्ट करना) शामिल है। अब पुलिस ने मकोका एक्ट भी लगा दिया है, जिससे ये केस बहुत मजबूत हो चुका है। पुलिस लगातार इस मामले में कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ में अनुज थापन से बहुत कुछ जानकारी हासिल हो सकती थी।

Read Also: Benefits of Ghee Empty Stomach: सुबह खाली पेट घी खाने के हैं जबरदस्त फायदे, कई बीमारियां हो जाती हैं कोसों दूर  

बता दें कि, 14 अप्रैल को सलमान खान के ग्लैक्सी अपार्टमेंट में सुबह 4 बजकर कुछ मिनट पर पांच राउंड फायरिंग हुई थी। जिसके बाद सलमान खान का परिवार दहशद में आ गया था। खान परिवार ने दूसरा घर में शिफ्ट होने का प्लान बना लिया था। बता दें कि, इस पूरी घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। इससे पहले बीते साल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनका लक्ष्य सिर्फ सलमान खान को मारना हैं।

Read Also: http://T20 WC Afghanistan Squad: विश्वकप के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, 6 ऑलराउंडर्स को मिली जगह, इस धाकड़ खिलाड़ी को मिली कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *