Kolkata Rape Case: नबन्ना सचिवालय को घेरने के लिए छात्र संगठनों का प्रदर्शन, 6 हजार जवान तैनात, हावड़ा ब्रिज बंद

Kolkata Rape Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में छात्र और मजदूर संगठनों ने नबन्ना सचिवाल को घेरने के लिए प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नबन्ना सचिवालय में ममता बनर्जी और सरकार के सभी मंत्री बैठते हैं।

Read More

Kolkata Rape Murder Case: आरोपी संजय रॉय पर सीबीआई ने कसा शिकंजा, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा  

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या मामले के आरोपी संजय रॉय की मुश्किलें बढ़ने लगी है। सीबीआई ने मामले की जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को एक विशेष अदालत ने संजय रॉय को झटका देते हुए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई की रॉय से पूछताछ के बाद कई खुलासे हुए हैं।

Read More

Al Qaeda Terror Arrest: राजस्थान, दिल्ली और यूपी में ताबड़तोड़ छापेमारी, स्पेशल सेल ने 14 आतंकियों को किया गिरफ्तार  

Delhi Police Al Qaeda Terror Arrest: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की और अलकायदा आतंकी संगठन के 14 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। यह सभी अलकायदा प्रेरित मोड्यूल के सदस्य हैं। इस मोड्यूल का नेतृत्व रांची के डॉक्टर इश्तियाक द्वारा किया जा रहा था।

Read More

Kolkata Rape Case: सीबीआई ने कोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट, ‘लीपापोती की कोशिश, 30 सालों में नहीं हुई ऐसी लापरवाही’

Kolkata Rape Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई वीभत्स घटना को लेकर सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट में सीबीआई ने अब तक मामले को लेकर जांच में बताया कि सबूतों को मिटाने की कोशिश हुई है। इसके अलावा ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में आरजी कर अस्पताल की ओर से लापरवाही हुई है।

Read More

Maharashtra: बदलापुर हिंसा में 300 लोगों के खिलाफ FIR, 40 गिरफ्तार, पुलिस आज करेगी कोर्ट में पेश

Maharashtra Badlapur Violence: महाराष्ट्र के ठाणे जिला स्थित बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के यौन शोषण का मामला अब जोर पकड़ने लगा है। जिलेभर में यौन शोषण मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है। मंगलवार को पीड़ित बच्चियों के अभिभावकों ने स्कूल के सामने एकत्र होकर तोड़फोड़ और पथराव किया।

Read More

Kolkata Rape Murder Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डरा देने वाले खुलासे, प्राइवेट पार्ट समेत 14 जगहों पर गंभीर चोटें, कई बार हुई बर्बरता

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता को लेकर देशभर में आक्रोश है। देशभर के लोग आरोपी संजय रॉय के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं। इसी बीच पीड़िता की डिटेल्ड पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है।

Read More

Rajasthan Violence: उदयपुर चाकूबाजी मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, आरोपी का घर जमींदोज

Rajasthan Violence: राजस्थान के उदयपुर में चाकूबाजी से हुई छात्र की मौत के मामले में भजनलाल सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। उदयपुर पुलिस ने आरोपी छात्र के घर पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। आरोपी छात्र का मकान अवैध जमीन पर बना हुआ पाया गया था। इसके बाद आरोपित का बिजली कनेक्शन काटा गया और नोटिस के बाद घर को ध्वस्त कर दिया गया।

Read More

Kolkata Murder Case: हंगामा और प्रदर्शन के बीच आरजी कर अस्पताल के 10 डॉक्टर और 190 नर्सिंग स्टाफ का तबादला

Kolkata Murder Case: कोलकाता के सरकारी अस्पताल आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या मामले को लेकर देशभर में आक्रोश व्याप्त है। कोलकाता से लेकर राजधानी दिल्ली तक डॉक्टर्स सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Read More

Karnataka: सीएम सिद्धारमैया की बढ़ी मुश्किलें, राज्यपाल ने इस मामले में दी मुकदमा चलाने की अनुमति

Karnataka CM Siddaramaiah: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की मुश्किलें बढ़ने वाली है। MUDA भूमि घोटाले में राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने सीएम के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूमि आवंटन मामले में एक्टिविस्ट टीजे अब्राहम ने सीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मंजूरी देने के लिए राज्यपाल से आग्रह किया था।

Read More

Kolkata Rape Case: अस्पताल में तोड़फोड़ को लेकर हाईकोर्ट की फटकार, ‘तोड़फोड़ की घटना से राज्य की मशीनरी फेल’

Kolkata Rape Case: कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुई 14 अगस्त की रात तोड़फोड़ को लेकर सख्त टिप्पणी की है। हाईकोर्ट का कहना है कि हजारों की भीड़ का एकदम से पहुंचना और तोड़फोड़ यह पूरे राज्य की मशीनरी की नाकामी का पूर्ण सबूत है। कलकत्ता हाईकोर्ट का कहना है कि इससे अच्छा अस्पताल को बंद कर दिया जाए और मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाए।

Read More