Jharkhand: टेंडर कमीशन घोटाले में कांग्रेस मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार, छापेमारी में ईडी ने बरामद किया था 37 करोड़ रुपए का कैश

Jharkhand Alamgir Alam Arrest: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को केन्द्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आलम के सचिव के नौकर के घर से 37 करोड़ रुपए से अधिक कैश बरामद हुआ था। आरोप था कि टेंडर कमीशन में घोटाला किया गया है और जांच एजेंसी ने इसी सिलसिले में पहले पूछताछ की और बाद में गिरफ्तारी को लेकर पुष्टि कर दी।

इससे पहले जांच एजेंसी ईडी ने आलमगीर आलम से मंगलवार को भी 10 घंटे तक पूछताछ की थी। झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से आज सुबह 11 बजे से पूछताछ की जा रही थी, इसके बाद ईडी ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। ईडी ने रविवार को आलमगीर को तलब किया था।

14 मई को रांची स्थित जोनल कार्यालय में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। वह मंगलवार को ईडी के समक्ष पेश हुए थे, तब जांच एजेंसी ने उनसे 10 घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद उन्हें आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ईडी ने आज लंबी पूछताछ के बाद उन्हें टेंडर कमीशन घोटाले में गिरफ्तार कर लिया।

Read Also: Cricket: राहुल द्रविड़ के बाद कौन होगा कोच ? बीसीसीआई की नजरों में चढ़ा हुआ है सबसे सफल कप्तान

6 मई को ईडी ने मंत्री के निजी सचिव संजीव लाल और संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम को गिरफ्तार किया था। इनके ठिकानों से 37 करोड़ से ज्यादा रुपए बरामद हुए थे। ईडी के द्वारा गिरफ्तार आरोपितों और गवाहों ने खुलासा किया था। ईडी को यह भी सूचना मिली थी कि विभागीय अधिकारियों से लेकर नेताओं तक में कमीशन का पैसा बंटता था। अब ईडी ने मामले में तेजी से जांच शुरू कर दी है।

Read Also: http://Uttarakhand Forest Fire: सुप्रीम कोर्ट की धामी सरकार को फटकार, जंगल में आग पर काबू पाने के रवैये पर जताई नाराजगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *