Snake Venom Case: एल्विश यादव पर 1200 पन्नों की बनी चार्जशीट, जानिए पूरा मामला?

Snake Venom Case: बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 के विनर एल्विश यादव की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही है। रेव पार्टी में सांप के जहर को नशीले पदार्थ की तरह इस्तेमाल करने और सप्लाई के जुर्म में एल्विश यादव के खिलाफ 1200 पन्नों की चार्जशीट फाइल की गई है। सांपों की खरीद फरोख्त करने पर पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया था।

नोएडा सेक्टर-51 की एक रेव पार्टी में एल्विश ने सांपों का जहर सप्लाई किया था। पुलिस को जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच के बाद इस पूरे मामले की पुष्टि की गई थी। पुलिस द्वारा इस मामले के पुख्ता सबूत मिलने पर यूट्यूबर एल्विश यादव को न्यायिक हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान एल्विश ने खुद पुलिस के सामने अपने जुर्म को कबूल किया था। अब पुलिस ने मामले में 1200 पन्नों की चार्जशीट तैयार की है।

क्या था पूरा मामला

सांप के जहर की तस्करी के मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव को मार्च के महीने में पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उसके पांच दिन बाद ही एल्विश को जमानत भी मिल गई थी। इस केस को अंदर से जानने के लिए एल्विश के आठ साथियों को भी पूछताछ के घेरे में लिया गया था। पूछताछ में एल्विश से 121 प्रश्न पूछे गए थे जिनमें से उन्होंने कुछ ही प्रश्नों के उत्तर दिए थे। फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार यह पता चला कि जो जहर पार्टी से बरामद किया गया था वह जहर अलग-अलग सांपों की नस्ल का था।

Read Also: http://Cannes Film Festival 2024: अनुसुइया सेनगुप्ता ने जीता कांस पदक, फ्रांस में लहराया भारत का परचम

इस तस्करी के मामले को सुनकर यूट्यूबर एल्विश यादव के फैंस काफी उदास हुए थे। जहां उन्होंने बिग बॉस ओटीटी से इतना फेम हासिल किया, तो वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले से उनकी छवि पर बेहद असर पड़ा है। इसका असर उनकी फैन फॉलोइंग पर साफ देखने को मिलता है। घटना के काफी दिनों तक एल्विश यादव सोशल मीडिया पर अपने फैंस से रूबरू भी नहीं हुए थे। अब एक बार फिर से एल्विश की मुश्किलें बढ़ने लगी है।

Read Also:http://Loksabha Electoin Sixth Phase Voting Live Update: मतदान के बीच सांसद मेनका गांधी का आरोप, कहा- ‘अधिकारी नही हैं प्रशिक्षित’…जगह-जगह ईवीएम खराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *