Karnataka Sex Scandal: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का परिवार इस समय देशभर में चर्चा में बना हुआ है। वजह है कथित सैक्स स्कैंडल में पोते प्रज्वल रेवन्ना का नाम। विधायक बेटे एचडी रेवन्ना का सांसद बेटा प्रज्वल रेवन्ना सैक्स स्कैंडल में फंसने के बाद विदेश भाग गया है। प्रज्वल पर यौन शोषण, सेक्स वीडियो रिकॉर्ड करने, महिला अधिकारियों को धमकाने और साजिश के तहत बलात्कार करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
प्रज्वल इस समय प्रदेश की हासन लोकसभा सीट से जेडीएस पार्टी से सांसद हैं। प्रदेश की सिद्धारमैया सरकार ने इस मामले में एक एसआईटी टीम गठित कर दी है। वह पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में हासन में दो मामले दर्ज किए गए हैं। एक मामला एचडी रेवन्ना और दूसरा उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दर्ज हैं।
इसके अलावा एक अन्य मामला नवीन गौड़ा के खिलाफ भी दर्ज है। अब ये दोनों मामले कर्नाटक सरकार के आदेश पर जांच के लिए एसआईटी को सौंप दिए गए हैं। रेवन्ना के कथित अश्लील वीडियो सार्वजनिक होने के बाद 33 साल के रेवन्ना शनिवार सुबह ही जर्मनी भाग गए थे। रेवन्ना का दावा है कि उनके वीडियो से छेड़छाड़ की गई है और उनकी छवि खराब करने के लिए इन वीडियो को सर्कुलेट किया जा रहा है।
आनन-फानन में भाग गया विदेश
प्रज्वल के विदेश जाने पर पिता एचडी रेवन्ना का कहना है कि उसका विदेश जाने का प्लान पहले से तय था। उसे नहीं पता था कि एक कथित मामले में उसके खिलाफ एफआईआर होने वाली है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर वह विदेश बिना बताए ही जाता है। इस बार भी उसने ऐसे ही किया है। वह जानबूझकर विदेश नहीं गया है। एसआईटी जब पूछताछ के लिए बुलाएगी तो वह भारत आ जाएगा।
लेकिन, इस दौरान सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि वह आनन-फानन में विदेश कैसे भाग गया। इनके विदेश जाने की भनक किसी को नहीं लगी। आरोप लगाए जा रहे हैं कि रेवन्ना को इस पूरे मामले की जानकारी पहले से थी, इसलिए वह जांच से पीछा छुटाने के लिए विदेश भाग गया। इस समय पूरे देश में यह मामला जोरों शोरों से विपक्ष उठा रहा है।
Read Also: T20 WC India Squad: कई दिग्गजों की पसंद बना हुआ है Sanju Samson, इन दो खिलाड़ियों को लग सकता है झटका