Deep Fake Nude Photo Scam: डीपफेक से लड़कियों के अश्लील फोटो बनाए, ब्लैकमेल कर दी धमकी, ताजा मामला मध्य प्रदेश से आया सामने

Deep Fake Nude Photo Scam: डीपफेक तकनीक लगातार लोगों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। इस तकनीक से महिलाओं और लड़कियों के अश्लील फोटो बनाए जा रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है। जहां पर डीपफेक से लड़कियों के अश्लील फोटो बनाए गए और सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल कर धमकी दी गई। आरोपी प्रदेश के शाजापुर का रहने वाला बताया जा रहा है और वह जिले के नगर निगम में काम करता था।

आरोपी AI ऐप्स की मदद से लड़कियों की अश्लील फोटो निकालता था और अलग-अलग महिलाओं को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया करता था। इन फोटो के जरिए वह लड़कियों को ब्लैकमेल भी करता था और मैसेज इग्नोर करने या ब्लॉक करने पर फोटो को वायरल करने की धमकी देता था।

वह इंस्टाग्राम पर अपनी फेक आईडी बनाकर लड़कियों के साथ ब्लैकमेल गेम खेल रहा था। पुलिस प्रशासन ने बताया कि आरोपी अधिकतर कॉलेज की लड़कियों को शिकार बनाता था। वह इंस्टाग्राम से अलग-अलग लड़कियों की आईडी पर जाकर उनकी फोटो को सेव करके और डीपफेक के इस्तमाल से उनकी फोटो को अश्लील बनाता था।

Read Also: http://IPL 2024 SRH vs KKR: आज जो जीता सीधा कटेगा फाइनल का टिकट, जानिए अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड आंकड़े

मोबाइल और लेपटॉप जब्त

डिप्टी कमिशनर ऑफ पुलिस (DCP) अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि एक पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामले में जांच शुरू कर दी थी। आरोपी की लोकेशन ट्रैस कर आरोपी तक पहुंचा गया और गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ऐसा उसने करीब दर्जनभर लड़कियों और महिलाओं के साथ किया है। वह ब्लैकमेल कर पीड़िताओं से अवैध संबंध और पैसे ऐंठने का काम करता था। आगे पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि, फिलहाल आरोपी के मोबाइल और लेपटॉप की जांच की जा रही है।

Read Also: http://Chhattisgarh Kawardha Accident: सेमहारा गांव में 19 लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, गांव में पसरा मरघट का सन्नाटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *