Delhi: पूर्व सीएम आतिशी मार्लेना ने सीएम गुप्ता को लिखा पत्र, विधायक दल को लेकर कर दी बड़ी मांग

Delhi: दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद अब विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है। सत्र में नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। सत्र से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी मार्लेना ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा और कहा कि 23 फरवरी को आप विधायक दल के साथ मुलाकात करें। साथ ही कहा कि वह 2500 रुपए प्रतिमाह महिलाओं को देने वाली योजना को लेकर बातचीत करना चाहती है। इन मांगों के साथ मार्लेना ने मुलाकात का समय मांगा है।    

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने महिला समृद्धि योजना को लेकर कहा था कि इस योजना को बंद नहीं किया जाएगा। बल्कि ऐसी व्यवस्थाएं बनाई जाएगी, जिससे ये योजना सुचारू रूप से लागू रहे। बता दें, दिल्ली में बीजेपी ने 27 सालों बाद सत्ता में वापसी की है।

चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह देने वाली योजना को पास किया जाएगा। बीजेपी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रही है। मोदी ने आज तक जो गारंटी दी है उसे आज तक पूरा किया है।  

इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सवाल उठाते हुए कहा कि 20 फरवरी को बीजेपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई। लेकिन अभी तक इस योजना को पास नहीं किया गया। इसी योजना पर चर्चा करने के लिए आप विधायक दल सीएम रेखा गुप्ता से मिलना चाहता है। इसके लिए सीएम रेखा गुप्ता को एक पत्र भी लिखा गया है। जिसमें उनसे मिलने के लिए समय मांगा गया है।

Read Also: Maharashtra: नासिक में दरगाह को लेकर तनाव, छावनी में तब्दील, सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठन

गौरतलब है कि, शपथ लेने के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान किया था कि 8 मार्च महिला दिवस के दिन से महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए का लाभ मिलेगा। ये राशि उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी। बीजेपी ने चुनाव में जो वादे किए उन्हें एक-एक करके पूरा किया जाएगा। कोई वादा अधूरा नहीं रहेगा।

Read Also:http://Haryana Nikay Chunav: बीजेपी के डर से मैदान में नहीं उतरी कांग्रेस, अनिल विज ने किया प्रचंड जीत का दावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *