Delhi: आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को PM Modi का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया

PM Modi Principle Secretary: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रधान सचिव-2 नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल तक या अगले आदेश तक जारी रहेगी। फिलहाल, पीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी-एक यानी प्रधान सचिव के पद पर प्रमोद कुमार मिश्रा हैं।

बता दें कि, आरबीआई गवर्नर के रूप में शक्तिकांत दास ने 6 साल तक अपनी सेवाएं दी। जिसके बाद वह पिछले साल दिसंबर में रिटायर हुए थे। अब रिटायरमेंट के कुछ महीने बाद ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अब शक्तिकांत दास पीएम के प्रधान सचिव-2 की भूमिका में नजर आएंगे।

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, तमिलनाडु कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव-2 नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल तक या अगले आदेश तक जारी रहेगी। यानी जब तक प्रधानमंत्री के कार्यकाल रहेगा या अगले आदेश तक, शक्तिकांत दास अपने पद पर बने रहेंगे। वहीं, गुजरात कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉक्टर पीके मिश्रा वर्तमान में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

कौन हैं शक्तिकांत दास?

बता दें कि, शक्तिकांत दास एक सिविल सेवक रहे हैं। उन्होंने वित्त और निवेश जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा दी हैं। उन्होंने अपने 6 साल के आरबीआई कार्यकाल में आर्थिक वृद्धि को 7 फीसदी से अधिक बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई थी। वह राजस्व विभाग और आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव भी रह चुके हैं। आरबीआई से रिटायर होने के बाद उन्होंने भारत के जी-20 शेरपा और 15वें वित्त आयोग के सदस्य के रूप में भी कार्य किया है।

Read Also: http://Mahakumbh में अब तक 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट

साल 2021 में, सरकार ने शक्तिकांत दास को तीन साल का विस्तार दिया था। पिछले महीने ऐसी खबरें आई थीं कि आरबीआई गवर्नर को दूसरा विस्तार दिया जाएगा, लेकिन संजय मल्होत्रा के रूप में नई नियुक्ति का ऐलान किया गया था। इस विस्तार से वे लगभग 70 वर्षों में रिजर्व बैंक के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख बन जाते।

Read Also:http://Haryana Nikay Chunav: बीजेपी के डर से मैदान में नहीं उतरी कांग्रेस, अनिल विज ने किया प्रचंड जीत का दावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *