Haryana Nikay Chunav: बीजेपी के डर से मैदान में नहीं उतरी कांग्रेस, अनिल विज ने किया प्रचंड जीत का दावा

Haryana Nikay Chunav: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव का सियासी पारा चरम पर है। प्रत्याशी जनता के बीच जाकर चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं। अबांला छावनी में सभी बीजेपी प्रत्याशियों के साथ कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बैठक की और चुनाव जीतने का मंत्र दिया।    

इस दौरान विज ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि अंबाला छावनी में कमल ही खिलेगा और बीजेपी के डर से कांग्रेस तो मैदान में भी नहीं उतरेगी। कांग्रेस ने तो अभी से बीजेपी को विजयी मान लिया है। बीजेपी की जनकल्याणकारी नीतियां ही शहर का विकास करेगी क्योंकि केंद्र में बीजेपी, राज्य में बीजेपी और स्थानीय चुनाव में भी बीजेपी ही जीतेगी।

वहीं, जब कुछ प्रत्याशियों द्वारा अनिल विज की फोटो इस्तेमाल करने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह सरासर गलत है और इस पर खुद ही बीजेपी प्रत्याशी शिकायत कर रहे हैं। बता दें कि, अंबाला शहर मेयर उपचुनाव की जिम्मेदारी अनिल विज को सौंपी गई, जिस पर विज ने कहा कि अनिल विज जहां अटैच हो जाता है वहां विजय श्री अपने आप आ जाती है।

तेजस्वी यादव पर कसा तंज

मीडिया से बातचीत के दौरान विज ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसा। तेजस्वी ने कहा था कि जब केंद्र में उनकी सरकार बनेगी तो ईवीएम को खत्म कर देंगे। जिस पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि केन्द्र में अब उनकी सरकार कभी नहीं आएगी। देश की जनता सच्चाई जान चुकी है। धोखा एक बार दिया जा सकता है। केन्द्र सरकार बनने का सपना देखने पर कोई टैक्स भी नहीं लगता है तो उन्हें सपने देखने दीजिए।

Read Also: Punjab: आप सरकार में उठापटक, कैबिनेट मंत्री धालीवाल के हाथ से छीना बड़ा विभाग, 21 अफसरों को किया इधर से उधर

मनीष सिसोदिया पर पलटवार

बता दें कि, आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने एक बयान देते हुए कहा कि दिल्ली में अब चुनाव खत्म हो गया है तो सरकार सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दें, जिस पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि सबको सुधारेंगे सबकुछ सुधारेंगे, दिल्ली पर जो ग्रहण लगा हुआ था वो अब हट गया है। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्य में जुट चुकी है।

Read Also:http://Mahakumbh में अब तक 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *