UP: योगी सरकार ने अखिलेश को जेपी सेंटर जाने से रोका, सपा प्रमुख ने घर में किया माल्यार्पण

UP: यूपी की योगी सरकार ने समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव को जेपी कन्वेशन सेंटर जाने से रोक दिया। इसके बाद सपा प्रमुख ने घर में लगी लोकनायक जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। अखिलेश यादव ने कहा था कि वे जय प्रकाश नारायण नेशनल कन्वेशन सेंटर में माल्यार्पण करेंगे।  

अखिलेश यादव को रोकने के पीछे यूपी सरकार का तर्क था कि बारिश के चलते जय प्रकाश नारायण नेशनल कन्वेशन सेंटर  में जीव-जंतु हो सकते हैं, इसलिए माल्यार्पण करना सुरक्षित नहीं है। सरकार ने शुक्रवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के घर के बाहर बैरिकेडिंग की, तार बिछाए और फोर्स तैनात कर दी। साथ ही जय प्रकाश नारायण नेशनल कन्वेशन सेंटर के बाहर भी टीन की दीवार खड़ी कर दी गई।

इस दौरान सपा कार्यकर्ता नाराज हो गए और जेपी नारायण की मूर्ति को सड़क पर ले आए। सपा प्रमुख के घर के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार से एनडीए से समर्थन वापस लेने की मांग कर दी।

अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी लोकनायक का अपमान कर रहे हैं। सीएम को लोकनायक जय प्रकाश नारायण के इतिहास के बारे में नहीं पता है। पहले भी हमें माल्यार्पण से रोका गया था। यूपी सरकार हर अच्छा काम करने से रोकती है। प्रदेश में विकास नहीं विनाश किया जा रहा है।

Read Also: http://Haryana Election: हरियाणा समीक्षा बैठक में राहुल गांधी की दो टूक, ‘नेताओं ने पार्टी हित को नीचे रखा’

गुरुवार रात शुरू हुआ विवाद

बता दें कि, यूपी सरकार और सपा के बीच टकराव गुरुवार रात शुरू हुआ, जब अखिलेश ने वीडियो पोस्ट किया, जिसमें जय प्रकाश नारायण नेशनल कन्वेशन सेंटर गेट पर टिन शेड की दीवार खड़ी करते हुए मजदूर दिखाई पड़े। अखिलेश ने पोस्ट में लिखा था- श्रद्धांजलि देने से रोकना सुसभ्य लोगों की निशानी नहीं है। शुक्रवार सुबह बैरिकेडिंग और फोर्स तैनात करने पर सपा ने सरकार से सवाल किया था- क्या ये हाउस अरेस्ट है।

Read Also: http://Haryana Election: हरियाणा समीक्षा बैठक में राहुल गांधी की दो टूक, ‘नेताओं ने पार्टी हित को नीचे रखा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *