Haryana Election Results: प्रदेश में वोटों की गिनती जारी, अंबाला से विज और बादली से ओपी धनखड़ पीछे, विनेश फोगाट निकली आगे, जानिए VIP सीटों का हाल

Haryana Election Live Results 2024: हरियाणा प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। सुबह 8 बजे के रुझानों में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा था। लेकिन, ठीक एक घंटे बाद प्रदेश में बड़ा उलटफेर देखने को मिला और बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिखाई देने लगा है। इस समय हरियाणा में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।

बीजेपी 50, कांग्रेस 34, इनेलो-बसपा 2 और अन्य 4 सीटों पर आगे हैं। कुल मिलाकर हरियाणा में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भूपिंदर सिंह हुड्डा, विनेश फोगाट, रंजीत सिंह चौटाला, दुष्यंत चौटाला, गोपाल कांडा और सावित्री जिंदल समेत कई बड़े चेहरे चुनावी मैदान में हैं। राज्य की इन VIP सीटों पर क्या हाल है। यहां किस पार्टी के प्रत्याशी ने बढ़त बनाई है या कौन सा बड़ा चेहरा पीछे चल रहा है।

कौन आगे कौन पीछे…

ऐलनाबाद सीट से इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला 6 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़ गए हैं।

कलायत सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विकास सहारन 1872 वोटों से आगे चल रहे है।

आदमपुर से बीजेपी प्रत्याशी भव्य बिश्नोई आगे चल रहे हैं।

जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट पिछड़ गई हैं। बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी 3 हजार से ज्यादा वोटों से आगे निकल गए हैं।

सिरसा से हलोपा प्रत्याशी गोपाल कांडा पिछड़ गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया ने 2800 से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाई है।

गढ़ी सांपला किलोई सीट से कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा 22 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 

कैथल सीट पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सिंह सुरजेवाला 2623 वोटों से आगे चल रहे हैं।   

उचाना कलां सीट से कांग्रेस कैंडिडेट बृजेंद्र सिंह ने लगातार बढ़त बनाई है। वह 1188 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसी सीट पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Read Also: http://Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि का छठा दिन कल, जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि, मंत्र और आरती

रानिया सीट पर इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला ने लगातार बढ़त बनाई है। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अपने दादा रंजीत सिंह चौटाला को पीछे किया है।

हरियाणा में एक सीट पर बीएसपी उम्मीदवार आगे चल रहा है। अटेली सीट से अट्टर लाल 2574 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी राव आरती सिंह पीछे चल रही है।

अगर बात अंबाला कैंट की जाए तो निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवरा आगे चल रही हैं। अनिल विज उनसे करीब 940 वोटों से पीछे चल रहे हैं। अनिल विज प्रदेश के गृह मंत्री रह चुके हैं।

बादली सीटे से प्रदेश के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और कृषि मंत्री ओपी धनखड़ पीछे चल रहे हैं।

Read Also: http://Haryana Chunav 2024: हरियाणा में बड़ा उलटफेर, रूझानों में बीजेपी की हैट्रिक, कांग्रेस का बिगड़ा खेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *