CM Yogi Announcement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्वीरों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। अब प्रदेश सरकार अग्निवीरों को पुलिस और पीएसी में आरक्षण देने जा रही है। सूबे के मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा कर दी है। सीएम योगी ने कहा कि अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे तो उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस सेवा में, पीएसी में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस में एक निश्चित आरक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अग्निवीर अच्छी योजना है लेकिन विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है। अग्निवीरों से देश का सुरक्षा बल मौजूद होता है और सुरक्षा बलों को युवा सैनिक मिलता है। जिससे सेनाएं और मजबूत होती है।
सीएम योगी ने कहा, किसी भी देश और समाज के लिए प्रगति और समृद्धि के नए प्रतिमान स्थापित करने के लिए समय-समय पर किए जाने वाले सुधार जरूरी हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में कई कदम उठाए गए हैं और हमारी अर्थव्यवस्था को सम्मानजनक स्थान देने और भारत को पांचवीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने के लिए हर क्षेत्र में सुधार किए गए हैं।
विपक्ष कर रहा गुमराह- सीएम
सीएम ने आगे कहा कि हमें राष्ट्रीय सुरक्षा को समान महत्व देने की जरूरत है। इस सुधार के साथ सशस्त्र बल भी आगे बढ़े हैं। आज भारतीय सशस्त्र बल अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों से लैस हैं। यूपी और तमिलनाडु में रक्षा मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं। इस सुधार के साथ हमारी सशस्त्र सेनाएं इस गति से आगे बढ़ सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए अग्निवीर योजना को आगे बढ़ाया गया है।
युवाओं के मन में उत्साह है। अग्निपथ योजना के तहत 10 लाख अग्निवीर अपनी सेवाएं देने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, सुधार, प्रगति और समृद्धि से जुड़ी हर चीज में बाधा डालना विपक्ष का काम है। विपक्ष लगातार ऐसा कर रहा है। विपक्ष ने इस मामले पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की है।
Read Also: Politics: यूपी बीजेपी खींचतान के बीच प्रदेश अध्यक्ष का बयान, ‘नहीं बदला जाएगा सीएम’