Politics: यूपी बीजेपी खींचतान के बीच प्रदेश अध्यक्ष का बयान, ‘नहीं बदला जाएगा सीएम’

UP BJP Discord: लोकसभा चुनाव के बाद से यूपी बीजेपी में सियासी उठापटक है। आम चुनाव के परिणाम के बाद से प्रदेश बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और पार्टी आतंरिक उठापटक को लेकर चर्चाओं में है। अब इस उठापटक के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक लोकतांत्रिक पार्टी है और सभी को अपनी बात रखने का लोकतांत्रिक अधिकार है।

हम अनुशासन के साथ आगे बढ़ रहे हैं और लोकसभा चुनाव में जो परिणाम सामने आए हैं। हम उन सभी कमियों पर काम कर रहे हैं और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम सभी के सामने होगा। इसके भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि विपक्ष अफवाह फैला रहा है कि बीजेपी प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को हटाया जाएगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

गौरतलब है कि, पिछल कुछ दिनों से सियासी गलियारों में एक सवाल तैर रहा है। बयानबाजी, मुलाकातें और अंदरखाने बैठकों की खबरों ने यूपी के माहौल को गरमाकर रखा है। लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश नेताओं के बीच लगातार समीक्षा बैठकें जारी है। इसके अलावा शीर्ष नेतृत्व को भी लगातार जानकारी दी जा रही है।

मंडल के सभी विधायकों, सांसदों और मंत्रियों को बुलाया जा रहा है। वाराणसी को छोड़कर सभी मंडलों की बैठक हो चुकी है। आज सुबह 11:30 बजे लखनऊ मंडल की बैठक रखी गई। हर मीटिंग के बाद लंच या डिनर रहता है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज की समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मुरादाबाद मंडल की बैठक से दूर रहे। अब लखनऊ मंडल की समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी शामिल नहीं हो रहे हैं। दोनों डिप्टी सीएम अभी तक किसी भी समीक्षा बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। इन समीक्षा बैठकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों, मंत्रियों, एमएलसी और दूसरे जनप्रतिनिधियों के मन को टटोला।

Read Also: http://Kargil Vijay Diwas: कारगिल वॉर मेमोरियल से पीएम मोदी का पाकिस्तान को संदेश, ‘आतंक के आका कान खोल के सुन लो’

बता दें कि, मुख्यमंत्री के साथ समीक्षा बैठक में जो जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हो सके, उन्होंने अलग से मुख्यमंत्री से मुलाकात की। समीक्षा बैठकों में कुछ विधायकों ने अधिकारियों और अफसरों के कामकाज को लेकर शिकायतें कीं, लेकिन ज्यादातर लोगों ने चुप्पी साधे रखी। अधिकांश विधायकों ने अधिकारियों की शिकायतें मुख्यमंत्री के साथ वन टू वन मीटिंग में की है।

माना जा रहा है कि 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। वे ना सिर्फ तैयारियों की जानकारी ले रहे हैं, बल्कि समीक्षा बैठक में विधायकों के मनोभाव और प्रस्तावों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर सकते हैं।

Read Also: Haryana: राहुल गांधी पर अनिल विज का पलटवार, ‘झूठ बोलने की पक्की आदत हो गई’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *