Niti Aayog Meeting: ममता बनर्जी भड़ककर बैठक से बाहर निकली, बोलीं- ‘मेरा माइक बंद किया गया’

Niti Aayog Meeting: आज शनिवार 27 जुलाई को नीति आयोग की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक हो रही है। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। नीति आयोग की इस महत्वपूर्ण बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। बीजेपी शासित प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री बैठक में मौजूद हैं।

नीति आयोग की जारी बैठक में पश्चिम-बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भड़ककर बीच में ही बाहर निकल गई। बैठक के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे पांच मिनट बोलने के लिए अनुमति दी गई। इससे पहले मुख्यमंत्री 20 मिनट तक अपनी बात रखते रहें लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया गया। मैं अपना विरोध दर्ज कराकर बैठक से बाहर आ गई।

ममता बनर्जी ने बताया कि, मैंने योजना आयोग को वापस लाने की बात कही, मैंने कहा बंगाल को फंड दीजिए और आप भेदभाव मत कीजिए। मैंने बोला जब केंद्र सरकार चलाते हैं तो सारे राज्यों का सोचना चाहिए। मैं सेंट्रल फंड के बारे में बता रहा थी कि इसे पश्चिम-बंगाल को नहीं दिया जा रहा है, तभी उन्होंने मेरा माइक म्यूट कर दिया।

मैंने कहा कि विपक्ष से मैं ही बैठक में भाग ले रही हूं, आपको खुश होना चाहिए, इसके बजाय आप अपनी पार्टी और सरकार को अधिक वरीयता दे रहे हैं। यह न केवल बंगाल का अपमान है, बल्कि सभी क्षेत्रीय दलों का भी अपमान है। ये तो मेरा भी अपमान है। बंगाल के साथ भेदभाव किया जा रहा है।  

विपक्ष ने किया बहिष्कार

बता दें कि, इंडिया ब्लॉक के कई मुख्यमंत्रियों ने इस बैठक का बहिष्कार किया। इस बीच, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, केरल के मुख्यमंत्री और सीपीआई (एम) नेता पिनाराई विजयन, पंजाब के सीएम भगवंत मान और सभी तीन कांग्रेस मुख्यमंत्रियों, कर्नाटक के सिद्धारमैया, हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी सहित कई विपक्षी मुख्यमंत्रियों ने नीति आयोग की अहम बैठक का बहिष्कार किया।

Read Also: Politics: यूपी बीजेपी खींचतान के बीच प्रदेश अध्यक्ष का बयान, ‘नहीं बदला जाएगा सीएम’

इसके अलावा एनडीए के सहयोगी नीतीश कुमार भी बैठक में नहीं पहुंचे है और इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने पर ध्यान केंद्रित है। केंद्र और राज्य सरकारों की साझेदारी और सहयोग के जरिए गांवों और शहरों में रहने वाली जनता की क्वालिटी ऑफ लाइफ में सुधार लाने के लिए डिलिवरी मैकेनिज्म तैयार करने पर चर्चा की जाएगी।

नीति आयोग ने एक बयान में कहा, भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी सबसे अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और देश 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को हासिल करेगा। हम लगातार पूरी दुनिया को अपनी ताकत दिखा रहे हैं। हम जल्दी ही दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनेंगे।

Read Also: http://Uttar Pradesh: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, यूपी पुलिस और PAC में अग्निवीरों को मिलेगी प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *