UP में BJP ने 71 विधानसभा सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी, पश्चिमी यूपी के सभी जिलों की सूची जारी

Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी 71 विधानसभा सीटों पर नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। बुधवार को जारी सूची में अमरोहा, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत 14 जिलों और महानगरों की विधानसभा सीटों के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पार्टी ने इन नियुक्तियों के जरिए चुनाव से पहले संगठन को विधानसभा स्तर पर सक्रिय करने की तैयारी की है। जारी सूची में हर सीट के सामने नियुक्त किए गए प्रभारी का नाम दिया गया है। इनमें कई प्रमुख विधानसभा क्षेत्र भी शामिल हैं। BJP की ओर से जारी पूरी सूची इस प्रकार है।

1. अमरोहा

  • धनौरा (सु.) (39): अशोक पाल
  • नौगांवा सादात (40): विशेष गुप्ता
  • अमरोहा (41): सुरेश सैनी
  • हसनपुर (42): सुमन त्यागी

2. गाजियाबाद जिला एवं महानगर

  • लोनी (53): सूरजपाल गुर्जर
  • मोदीनगर (57): गोविन्द चौधरी
  • मुरादनगर (54): नरेश तोमर
  • साहिबाबाद (55): अनिल शिशौदिया
  • गाजियाबाद (56): मिनाक्षी भराला

3. गौतमबुद्धनगर एवं नोएडा महानगर

  • दादरी (62): गोपाल अग्रवाल
  • जेवर (63): मुंशीलाल गौतम
  • नोएडा (61): हिमान्शु मित्तल

4. बागपत

  • छपरौली (50): डॉ. मनोज सिवांच
  • बड़ौत (51): हरीश चौधरी
  • बागपत (52): सतपाल प्रधान

5. बिजनौर

  • नजीबाबाद (17): ओमप्रकाश गोला
  • नगीना (सु.) (18): महेंद्र प्रजापति
  • बढ़ापुर (19): सतीश अग्रवाल
  • धामपुर (20): चन्द्रभान भाटी
  • नहटौर (सु.) (21): पूरनलाल सैनी
  • बिजनौर (22): विकास पंवार
  • चांदपुर (23): डॉ. ऋषिपाल नागर
  • नूरपुर (24): युद्धवीर सिंह

6. बुलंदशहर

  • सिकंदराबाद (64): सुभाष भाटी
  • बुलंदशहर (65): गणेश जाटव
  • स्याना (66): बिजेन्द्र नागर
  • अनूपशहर (67): योगेश चौधरी
  • डिबाई (68): नरेन्द्र सिंह
  • शिकारपुर (69): गजेन्द्र मावी
  • खुर्जा (सु.) (70): सुशील शर्मा

7. मुजफ्फरनगर

  • बुढ़ाना (11): मानवीर पुण्डीर
  • चरथावल (12): प्रमोद सैनी अटटा
  • पुरकाजी (सु.) (13): सत्येन्द्र भराला
  • सदर (14): विमल शर्मा
  • खतौली (15): साहब सिंह पुण्डीर
  • मीरापुर (16): अंकुर मुखिया

8. मुरादाबाद जिला एवं महानगर

  • कांठ (25): डॉ. बीरवल सिंह
  • ठाकुरद्वारा (26): राजकुमार चौहान
  • कुंदरकी (29): अभय गुप्ता
  • बिलारी (30): पंकज गुप्ता
  • मुरादाबाद ग्रामीण (27): ओमवीर खड़गवंशी
  • मुरादाबाद नगर (28): महेन्द्र धनौरिया

9. मेरठ जिला एवं महानगर

  • सिवालखास (43): दिनेश सिंघल
  • सरधना (44): राकेश जैन
  • हस्तिनापुर (सु.) (45): जितेन्द्र चितौड़ा
  • किठौर (46): डॉ. अशोक नागर
  • मेरठ कैंट (47): के.के. शुक्ला
  • मेरठ शहर (48): राजेश त्यागी
  • मेरठ दक्षिण (49): हरीश अहलावत

10. रामपुर

  • स्वार (34): संजय शर्मा
  • चमरौवा (35): राहुल शर्मा
  • बिलासपुर (36): दिनेश सिसौदिया
  • रामपुर (37): राकेश सिंह
  • मिलक (सु.) (38): राजन विश्नोई

11. शामली

  • कैराना (8): सत्यपाल पाल
  • थानाभवन (9): राजपाल सिंह गुर्जर
  • शामली (10): हेमन्त अरोड़ा

12. संभल

  • चंदौसी (सु.) (31): दिनेश ठाकुर
  • असमौली (32): वीरेन्द्र चौधरी
  • संभल (33): बृजेश चौधरी
  • गुन्नौर (111): रविन्द्र राजौरा

13. सहारनपुर जिला एवं महानगर

  • बेहट (1): रामकुमार सहरावत
  • नकुड़ (2): पंकज राणा
  • देवबंद (5): विजय शुक्ला
  • रामपुर मनिहारन (सु.) (6): अशोक बाटला
  • गंगोह (7): देवव्रत त्यागी
  • सहारनपुर नगर (3): राजीव गर्ग
  • सहारनपुर देहात (4): सतेन्द्र तोमर

14. हापुड़

  • धौलाना (58): अतुल त्यागी
  • हापुड़ (सु.) (59): नरेश अमराला
  • गढ़मुक्तेश्वर (60): गिरिराज सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *