Uttar Pradesh: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, यूपी पुलिस और PAC में अग्निवीरों को मिलेगी प्राथमिकता

CM Yogi Announcement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्वीरों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। अब प्रदेश सरकार अग्निवीरों को पुलिस और पीएसी में आरक्षण देने जा रही है। सूबे के मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा कर दी है। सीएम योगी ने कहा कि अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे तो उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस सेवा में, पीएसी में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा दी जाएगी।

Read More

Politics: यूपी बीजेपी खींचतान के बीच प्रदेश अध्यक्ष का बयान, ‘नहीं बदला जाएगा सीएम’

UP BJP Discord: लोकसभा चुनाव के बाद से यूपी बीजेपी में सियासी उठापटक है। आम चुनाव के परिणाम के बाद से प्रदेश बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और पार्टी आतंरिक उठापटक को लेकर चर्चाओं में है। अब इस उठापटक के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक लोकतांत्रिक पार्टी है और सभी को अपनी बात रखने का लोकतांत्रिक अधिकार है।

Read More

Haryana: राहुल गांधी पर अनिल विज का पलटवार, ‘झूठ बोलने की पक्की आदत हो गई’

Haryana: हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। विज का कहना है कि अकेली कांग्रेस ने 55 सालों तक शासन किया है। कांग्रेस ने चिकित्सा विभाग के लिए क्या काम किया है। यह पूरा देश जानता है तभी ऐसी स्थितियां बनी हुई है।

Read More

Kargil Vijay Diwas: कारगिल वॉर मेमोरियल से पीएम मोदी का पाकिस्तान को संदेश, ‘आतंक के आका कान खोल के सुन लो’

Kargil Vijay Diwas: 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कारगिल युद्ध स्मारक पर बहादुर बलिदानियों को याद किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल पहुंचकर जवानों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने साल 1999 में भारत-पाकिस्तान की युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर जवानों को याद करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा।

Read More