Bihar: नीतीश सरकार को पटना हाईकोर्ट से झटका, 65 फीसदी आरक्षण रद्द, 50 फीसदी मिलता रहेगा आरक्षण

Bihar Reservation: बिहार की नीतीश सरकार को पटना हाईकोर्ट ने आरक्षण बढ़ाने के मामले में बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के द्वारा आरक्षण बढ़ाने के फैसले को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने बिहार के उस कानून को रद्द कर दिया, जिसमें पिछड़ा वर्ग,अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी कर दिया गया था। इसका साफ मतलब है कि जाति आधारित आरक्षण लोगों को 65 फीसदी तक नहीं मिलेगा।

इस बाबत गौरव कुमार सहित कुछ और याचिकाकर्ताओं ने याचिका दायर की थी। इस पर 11 मार्च को सुनवाई होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया था, जिसे आज 20 जून को कोर्ट ने सुनाया है। जस्टिस केवी चंद्रन की खंडपीठ ने गौरव कुमार और अन्य याचिकाओं पर लंबी सुनवाई की थी। जिसके बाद अब कोर्ट का फैसला सामने आया और कोर्ट ने 65 फीसदी आरक्षण को रद्द कर दिया है।

गौरतलब है, कि देश में 49.5 फीसदी आरक्षण है। ओबीसी को 27 फीसदी,  एससी को 15 फीसदी और एसटी को 7.5 फीसदी आरक्षण मिलता है। इसके अलावा आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग के लोगों को भी 10 फीसदी आरक्षण मिलता है। इस हिसाब से आरक्षण की सीमा 50 फीसदी के पार जा चुकी है। हालांकि, नवंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग के लोगों को आरक्षण देने को सही ठहराया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यह कोटा संविधान के मूल ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचाता। बिहार में भी पहले आरक्षण की सीमा 50 फीसदी ही थी।

बिहार राज्य में सामान्य वर्ग की आबादी 15 प्रतिशत है और सबसे ज्यादा 6 लाख 41 हजार 281 लोगों के पास सरकारी नौकरियां है। नौकरी के मामले में दूसरे नबर पर 63 फीसदी आबादी वाला पिछड़े वर्ग है। पिछड़ा वर्ग के पास कुल 6 लाख 21 हजार 481 नौकरियां हैं। अब कोर्ट ने इस आरक्षण का दायरा बढ़ाने से मना कर दिया है।

Read Also: http://Weather Update: जल्द मिलेगी चिलचिलाती भीषण गर्मी से राहत, IMD ने बताया नॉर्थ भारत के राज्यों में कब होगी बारिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *