Weather Update: जल्द मिलेगी चिलचिलाती भीषण गर्मी से राहत, IMD ने बताया नॉर्थ भारत के राज्यों में कब होगी बारिश

Weather Update: देश के कुछ हिस्सों में इस समय भारी बारिश हो रही है तो कुछ राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली समेत कुछ राज्य तो 10 सालों का तापमान के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। हीटवेव के कारण प्रतिदिन मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली वासियों को खुशखबरी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में बुधवार को बिजली चमकने के साथ-साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी में 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती हैं। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। राजधानी में यह बारिश किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी क्योंकि दिल्ली इस समय भीषण जल संकट से जूझ रही है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 21 से लेकर 23 जून तक लू की स्थिति बनी रहेगी। IMD ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कर्नाटक, केरल, माहे के कई हिस्सों में 21 से लेकर 23 जून तक कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन सभी जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

Read Also: Haryana: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, किरण चौधरी ने छोड़ा हाथ का साथ, बीजेपी में शामिल

लेकिन, उत्तर प्रदेश को अभी लू से राहत नहीं मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 19 जून को भीषण लू चलने की संभावना है। जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में आम लोगों को आज भी लू से राहत नहीं मिलने वाली है।

Read Also: http://Delhi Excise Policy: अरविंद केजरीवाल को फिर झटका, कोर्ट ने तीन जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *