T-20 WC 2024 Ind vs Afg Weather: टी-20 विश्वकप के ग्रुप मैच समाप्त हो चुके हैं और बुधवार से सुपर-8 के मुकाबले हो गए हैं। आज भारत और अफगानिस्तान के बीच आज सुपर आठ का मुकाबला खेला जाएगा। भारत ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा है। भारत का आखिरी मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। आज अफगानिस्तान के साथ केसिंग्टन ओवल मैदान पर दो-दो हाथ करने को तैयार है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच सुपर-8 का यह मुकाबला बारबडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। मैच से पहले बारिश को लेकर चर्चा जोरों पर है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या बारिश के चलते भारत और अफगानिस्तान का मुकाबल धुल जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं बारबाडोस का मौसम कैसा रहेगा।
एक्यूवेदर के अनुसार, बारबडोस में आसमान में 39 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे। अच्छी ख़बर ये है कि बारिश की संभावना मात्र तीन प्रतिशत है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसलिए दर्शकों को भारत और अफगानिस्तान के बीच का पूरा मैच देखने को मिल सकता है। करोड़ों भारतीय और अफगानिस्तान के दर्शक इस मैच को लेकर काफी उत्साहित है।
टीम में हो सकता है बदलाव
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं। टीम में चार ऑलराउंडर शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को शामिल किया जा सकता हैं। वहीं, एक तेज गेंदबाज को रेस्ट देकर एक अतिरिक्त स्पिनर्स को टीम में जगह मिल सकती है। ऐसा करने से भारत का बॉलिंग और बल्लेबाजी क्रम मजबूत हो जाएगा।
Read Also: Bihar: नीतीश सरकार को पटना हाईकोर्ट से झटका, 65 फीसदी आरक्षण रद्द, 50 फीसदी मिलता रहेगा आरक्षण