Haryana: सियासी चाल चलने की तैयारी में हुड्डा, गिर जाएगी नायब सैनी सरकार ?

Haryana Politics: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों की सुगबुगाहट तेज हो गई है और बुधवार को प्रदेश में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। सीनियर कांग्रेस नेता किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति के साथ बीजेपी में शामिल हो गई। किरण चौधरी वर्तमान में तोशाम से विधायक है और उन्होंने पार्टी छोड़ने का कारण पूर्व सीएम भूपिन्द्र सिंह हुड्डा को बताया। किरण चौधरी को हुड्डा का धुरविरोधी माना जाता है।

Read More

Delhi: राहुल गांधी का नीट और UGC NET को लेकर मोदी सरकार पर हमला, बीजेपी ने एजुकेशन सिस्टम को किया कैप्चर

Rahul Gandhi On NEET Exam UGC NET: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीट परीक्षा और यूजीसी नेट पेपर लीक मामले को लेकर केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में लाखों छात्र इस समय बीजेपी सरकार से त्रस्त है। बीजेपी ने एजुकेशन सिस्टम को कैप्चर करने का काम किया है। देश में एक भी परीक्षा पारदर्शिता के साथ नहीं हो रही है।

Read More

Bihar: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटना के बाद राज्य के इन शहरों में चलेगी मेट्रो

Bihar Metro: बिहार में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में कुल 22 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इनमें सबसे बड़ा प्रस्ताव राज्य में मेट्रो ट्रेन को लेकर लिया गया। नीतीश कैबिनेट ने मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया और दरभंगा में मेट्रो ट्रेन नेटवर्क स्थापित करने का फैसला किया। पटना में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है और अब आने वाले दिनों में इन चार शहरों में भी मेट्रो दौड़ने लगेगी। इसको लेकर कैबिनेट ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

Read More

T-20 WC 2024 Ind vs Afg Weather: भारत और अफगानिस्तान के मैच में बारिश बनेगी ‘विलेन’, जानिए कैसा रहेगा बारबडोस का मौसम

T-20 WC 2024 Ind vs Afg Weather: टी-20 विश्वकप के ग्रुप मैच समाप्त हो चुके हैं और बुधवार से सुपर-8 के मुकाबले हो गए हैं। आज भारत और अफगानिस्तान के बीच आज सुपर आठ का मुकाबला खेला जाएगा। भारत ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा है। भारत का आखिरी मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। आज अफगानिस्तान के साथ केसिंग्टन ओवल मैदान पर दो-दो हाथ करने को तैयार है।

Read More

Bihar: नीतीश सरकार को पटना हाईकोर्ट से झटका, 65 फीसदी आरक्षण रद्द, 50 फीसदी मिलता रहेगा आरक्षण

Bihar Reservation: बिहार की नीतीश सरकार को पटना हाईकोर्ट ने आरक्षण बढ़ाने के मामले में बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के द्वारा आरक्षण बढ़ाने के फैसले को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने बिहार के उस कानून को रद्द कर दिया, जिसमें पिछड़ा वर्ग,अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी कर दिया गया था। इसका साफ मतलब है कि जाति आधारित आरक्षण लोगों को 65 फीसदी तक नहीं मिलेगा।

Read More