Haryana: प्रदेश में मौसम ने बदला रंग, बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावत, किसान खुश

Haryana Weather: हरियाणा प्रदेश में गुरुवार को मौसम ने करवट बदली है। दोपहर के बाद बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं, किसानों के लिए भी यह राहत वाली बात रही। प्रदेश में सिरसा के किसानों को इस बरसाता का बहुत लाभ मिला है। सिरसा जिला धान और कपास उत्पादन के मामले में देशभर के अग्रणी जिलों में शामिल है।

इस साल जिले में 3 लाख 19 हजार एकड़ भूमि पर कपास की बिजाई की गई। इसी के साथ धान रोपाई के लिए 2 लाख 90 हजार एकड़ भूमि पर बिजाई का लक्ष्य रखा गया है। किसानों ने नर्सरियां तैयार कर ली है। साथ ही सिरसा जिले में 10 हजार एकड़ भूमि पर मूंग की फसल भी बीजाई गई है।

फिलहाल, मौसम धान की रोपाई के लिए सही नहीं है। इसलिए कृषि विभाग द्वारा किसानों को सचेत किया जा रहा है कि धान की रोपाई 15 जून से शुरू करें ताकि सिंचाई पानी की किल्लत न हो। हालांकि, कल रात बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आई है। अत्यधिक गर्मी पड़ने से कपास, मूंग और धान की नर्सरियां प्रभावित हो रही थी। तापमान में गिरावट आने से इन सभी फसलों को फायदा हुआ है और किसानों को फिलहाल सिंचाई करने की जरूरत नहीं है। फसलों में गर्मी के कारण जो पीलापन आने लगा था वह भी रूकेगा और फुटाव अच्छा होगा।

Read Also: UP: सहारनपुर में इमरान मसूद की जीत के बाद सड़कों पर हुड़दंग, 50 अज्ञात और 5 के खिलाफ नामजद मुकदमा

फसलों को होगा फायदा होगा- कृषि विभाग

कृषि विभाग के उपनिदेशक सुखदेव सिंह ने बताया कि तापमान में आई गिरावट खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद है। कपास, धान और मूंग की फसल को खासा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल धान की रोपाई के लिए मौसम प्रतिकूल है। इसलिए किसान 15 जून से ही धान की रोपाई शुरू करें। उन्होंने कहा कि धान की नर्सरिया किसानों ने तैयार कर ली है, जिन पर अत्यधिक गर्मी से प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।

Read Also: Politics: एनडीए गठबंधन की सरकार को लेकर पाकिस्तान से आई प्रतिक्रिया, ‘बीजेपी के हिन्दू राष्ट्र को किया खारिज’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *