Haryana: प्रदेश में मौसम ने बदला रंग, बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावत, किसान खुश

Haryana Weather: हरियाणा प्रदेश में गुरुवार को मौसम ने करवट बदली है। दोपहर के बाद बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं, किसानों के लिए भी यह राहत वाली बात रही। प्रदेश में सिरसा के किसानों को इस बरसाता का बहुत लाभ मिला है। सिरसा जिला धान और कपास उत्पादन के मामले में देशभर के अग्रणी जिलों में शामिल है।

Read More

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत को मारा थप्पड़, आरोपी CISF जवान को हिरासत में लिया गया

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ बदसलूखी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक जवान ने कंगना को थप्पड़ मारा है। जिसके बाद आरोपी जवान हिरासत में ली गई। बीजेपी नेता दिल्ली में संसदीय बैठक में शामिल होने के लिए आ रही थी।

Read More

Politics: एनडीए गठबंधन की सरकार को लेकर पाकिस्तान से आई प्रतिक्रिया, ‘बीजेपी के हिन्दू राष्ट्र को किया खारिज’

Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हो चुके हैं और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है लेकिन बीजेपी अकेले पूर्ण बहुमत हासिल करने में कामयाब नहीं हुई। कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी ब्लॉक को 234 सीटें मिली है। इस बार बीजेपी को 240 सीटें मिली है। एनडीए के प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तान से भी प्रतिक्रिया आ रही है। पाकिस्तान के राजनयिक और पत्रकार बीजेपी के सीटें कम होने और कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों के शानदार प्रदर्शन पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

Read More

UP: सहारनपुर में इमरान मसूद की जीत के बाद सड़कों पर हुड़दंग, 50 अज्ञात और 5 के खिलाफ नामजद मुकदमा

Saharanpur Imran Masood: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सहारनपुर लोकसभा सीट पर सपा कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद की जीत के बाद शहर में हुड़दंग देखने को मिला है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो मंगलवार 4 जून की देर रात का है। इस वीडियो में इमरान समर्थक सड़कों पर बाइक और चार पहिया वाहन पर हुड़दंग मचाते नजर आए।

Read More

Delhi Water Crisis: सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हिमाचल प्रदेश को 127 क्यूसेक पानी छोड़ने का आदेश

Delhi Water Crisis: राजधानी दिल्ली में जारी जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। शीर्ष अदालत ने हिमाचल प्रदेश को तत्काल प्रभाव से 127 क्यूसेक पानी छोड़ने का आदेश दिया है। यह पानी राजधानी में छोड़ा जाएगा, जिससे दिल्ली वालों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही कोर्ट ने दिल्ली की सरकार को पानी बचाने के उपाय करने को कहा है।

Read More