Delhi Liqour Scam: दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से रोकने वाली याचिका को आज खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सबूत दिए थे, लेकिन बावजूद इसके ईडी के 9 समन जारी होने के बाद भी केजरीवाल पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। यह कहते हुए कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया। इसके कुछ घंटों बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम केजरीवाल के घर पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी उनसे पूछताछ कर सकती है। आज ही दोपहर में दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार कर दिया था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) केजरीवाल को 9 समन दे चुका है, पर केजरीवाल पेश नहीं हुए। इसके बाद ईडी ने कोर्ट का रूख किया था और केजरीवाल को पेश होने के लिए बोला था।
वहीं, केजरीवाल ने कोर्ट से श्योरिटी मांगी थी कि अगर वह पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होंगे तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने साफ किया कि केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होना होगा, उनकी गिरफ्तारी पर रोक नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय पहले ही केजरीवाल के खिलाफ घोटाले से संबंधित सबूत दे चुका है।
बता दें कि, नॉर्थ जिला के डीसीपी मनोज कुमार मीणा अरविंद केजरीवाल के आवास पर मौजूद हैं। इसके अलावा कई एसीपी रैंक के अधिकारी साथ में हैं और दिल्ली पुलिस की ओर से भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। बता दें कि, ईडी केजरीवाल के घर पर 10वां समन देने के लिए पहुंची है। इससे पहले जांच एजेंसी की ओर से 9 समन जारी हो चुके हैं।
Read Also: IPL 2024: CSK कप्तान MS Dhoni ने कप्तानी छोड़ी, गायकवाड को सौंपी गई कमान, RCB से कल होगा पहला मैच