IPL 2024: CSK कप्तान MS Dhoni ने कप्तानी छोड़ी, गायकवाड को सौंपी गई कमान, RCB से कल होगा पहला मैच

IPL 2024 MS Dhoni CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का संस्करण शुक्रवार 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इससे एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। फ्रेंचाइजी ने अब टीम की कमान युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड को सौंप दी है। इसी के साथ गायकवाड सीएसके के चौथे कप्तान बन गए। इससे पहले धोनी, सुरेश रैना, रवीन्द्र कप्तानी कर चुके हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बयान जारी कर कहा कि ‘एमएस धोनी ने (IPL 2024) की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड को सौंप दी है। गायकवाड साल 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और उन्होंने इस दौरान (IPL) में 52 मैच खेले हैं। टीम आगामी सीजन का इंतजार कर रही है। इस सीजन का ओपनिंग मैच सीएसके और आरसीबी के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार 22 मार्च को खेला जाएगा।

उल्लेखनीय हैं कि, गायकवाड को क्रिकेटिंग सर्किल में काफी पहले से लीडरशिप ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा था। जब उन्होंने चेन्नई के लिए पहला सीजन खेला था, तब से ही कुछ एक्सपर्ट उन्हें भविष्य का कप्तान बता रहे थे। वह धोनी की पसंद भी बताए जा रहे हैं। गायकवाड अभी 27 साल के ही हैं और लंबे समय तक टीम के लिए खेल सकते हैं।

इसके अलावा बल्लेबाजी में काफी कंसिसटेंट रहते हैं। 2022 सीजन को छोड़कर हर साल उन्होंने (CSK) के लिए 40 से ऊपर की औसत से रन बनाए हैं। वे घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र की कप्तानी भी करते रहे हैं। इसके अलावा इंटरनेशल मैचों में मौका मिलने पर शानदार प्रदर्शन करत हैं।

Read Also: Delhi: लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव जरूरी, साजिश के तहत खाते फ्रीज किए गए, चुनाव से पहले कांग्रेस का केन्द्र पर निशाना

कैसी रही धोनी की कप्तानी

धोनी की कप्तानी में सीएसके ने साल 2010, 2011, 2018, 2021 और साल 2023 में आईपीएल का खिताब जीता है। इसके अलावा सीएसके की टीम 10 बार आईपीएल का फाइनल खेल चुकी है। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने कुल 226 मैच खेले हैं, जिसमें 133 मैचों में जीत हासिल हुई तो वहीं 91 में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 2 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला।

अगर युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी की बात की जाए तो गायकवाड इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम को लीड कर चुके हैं। साल 2022 में चीन में खेले गए एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम के कप्तान बनाए गए थे। उन गेम्स में गायकवाड ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था।

Read Also: Delhi Liquor Scam: केजरीवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी से बचाने वाली याचिका खारिज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *