Delhi Liqour Scam: अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ED की टीम, HC ने गिरफ्तारी रोकने वाली याचिका को आज ही किया खारिज
Delhi Liqour Scam: दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से रोकने वाली याचिका को आज खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सबूत दिए थे, लेकिन बावजूद इसके ईडी के 9 समन जारी होने के बाद भी केजरीवाल पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। यह कहते हुए कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया।