Arvind Kejriwal Arrest Update: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर 10 दिनों की रिमांड मांगेगी ईडी, प्रदर्शन के दौरान AAP के कई मंत्री हिरासत में लिए गए

Arvind Kejriwal Arrest Update: दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े धन शोधन मामले में गुरुवार देर शाम सीएम अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। ईडी की टीम दिल्ली हाईकोर्ट से केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाली याचिका के खारिज होने के कुछ घंटों बाद सीएम आवास पहुंची थी। करीब दो घंटों की पूछताछ और तलाशी अभियान के बाद ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय उन्हें रात करीब 11:30 बजे अपने हेडक्वार्टर लेकर आई थी, जहां उनका मेडिकल चेकअप किया गया था। अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर आज सुनवाई हो सकती है। ईडी केजरीवाल की 10 दिनों की कस्टडी की मांग कर सकती है। दरअसल, ईडी शरत रेड्डी, समीर महेंद्रू, राघव रेड्डी के बयानों के आधार पर केजरीवाल की कस्टडी की मांग करेगी।

इन सभी आरोपियों ने ईडी को बताया था कि 100 करोड़ रुपए की रिश्वत में केजरीवाल की भूमिका थी। ईडी का कहना है कि केजरीवाल और समीर महेंद्रू के बीच की फोन बातचीत का भी जिक्र किया, जिसमें केजरीवाल ने कहा था कि विजय नायर मेरा आदमी है। आप उस पर भरोसा कर सकते हैं। इन्ही बयानों को आधार बनाकर ईडी कोर्ट से रिमांड की मांग करेगी।

वहीं, दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतर आई है। बीजेपी और प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें बस में बैठाकर हिरासत में लिया। पार्टी के कार्यकर्ता आईटीओ पर धरने पर बैठे हैं।

Read Also: Bihar: पटना में 12वीं के छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस के साथ नोकझोंक, JDU कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा था कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पता चलता है कि पीएम मोदी उनसे डरते हैं। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताया। आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी बीजेपी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी, हम इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने राष्ट्रीय संयोजक की गिरफ्तारी के विरोध में आज दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय का घेराव करेगी। आज सुबह से पार्टी कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय के बाहर जुटने शुरू हो गए और जमकर नारेबाजी विरोध प्रदर्शन किया।

Read Also: IPL 2024: CSK कप्तान MS Dhoni ने कप्तानी छोड़ी, गायकवाड को सौंपी गई कमान, RCB से कल होगा पहला मैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *