UP Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार से पहले RLD में हलचल, जयंत चौधरी ने इस विधायक को भेजा लखनऊ

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट का आज विस्तार होने जा रहा है। हाल ही में एनडीए परिवार का हिस्सा बनी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। जिसको लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हलचल तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रालोद के दो विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, अभी एक नाम सामने आया है।

रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को फोन करके सूचना दी कि वह तत्काल लखनऊ पहुंचे और आपको मंत्री पद की शपथ लेनी है। बता दें कि, मुजफ्फरनगर जिले की अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट पुरकाजी से अनिल कुमार रालोद के टिकट पर साल 2022 में विधायक निर्वाचित हुए थे। तत्कालीन अनिल कुमार समाजवादी पार्टी में थे, लेकिन रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ा था।

मेरे कोई शब्द नहीं- अनिल कुमार

इसके पहले साल 2012 के चुनाव में पुरकाजी सीट से ही अनिल कुमार बसपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। अब योगी कैबिनेट में शामिल किए जाने को लेकर अनिल कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। अनिल कुमार का कहना है कि यह सब चौधरी साहब के आशीर्वाद से संभव हुआ है। मेरे पास कोई शब्द नहीं है कि मैं किन शब्दों में चौधरी साहब को धन्यवाद करुं।

Read Also: Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने दिया AAP को तगड़ा झटका, 15 जून तक खाली करना होगा पार्टी कार्यालय

विधायक अनिल कुमार का कहना है कि रालोद ने हमेशा क्षेत्र के किसानों, कमेरों और युवाओं के लिए आवाज बुलंद की है। रालोद ने हमेशा किसानों के हितों के लिए आंदोलन किए हैं। अब हम एनडीए के साथ रहकर किसान और मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ेंगे।

Read Also:Loksabha Chunav 2024: एनडीए में शामिल RLD ने घोषित किए प्रत्याशी, बागपत और बिजनौर से ठोकेंगे चुनावी ताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *