Haryana: मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना में बड़ा बदलाव, कामगार महिलाओं का दूसरा बच्चा होने पर भी मिलेगी सहायता राशि
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शासन में आधी आबादी के जीवन को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर फैसले लिये जाते रहे हैं। इसी क्रम में सरकार ने मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं जिसका फायदा महिलाओं को मिलेगा और न सिर्फ उनका बल्कि बच्चों का जीवन भी बेहतर होगा।