Loksabha Chunav 2024: एनडीए में शामिल RLD ने घोषित किए प्रत्याशी, बागपत और बिजनौर से ठोकेंगे चुनावी ताल

Loksabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव में अब कुछ समय बचा है। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही है। इसी मद्देनजर एनडीए में शामिल हुई राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने अपनी दो सीटों बागपत और बिजनौर से प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। आरएलडी को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए दो सीटें दी थी।    

सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल ने जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में बागपत से राजकुमार सांगवान तो बिजनौर से चंदन चौहान को टिकट दिया है। इसके अलावा पार्टी ने विधान परिषद की भी एक सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। बीजेपी ने गठबंधन में एक विधान परिषद की सीट भी आरएलडी को दी है।

इस पर आरएलडी ने योगेश चौधरी प्रत्याशी बनाया है। इसकी घोषणा पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर दी गई है। आरएलडी ने पोस्ट में लिखा, राष्ट्रीय लोकदल का झंडा बुलंद रखने वाले ये तीनों प्रतिनिधि आपके सहयोग और आशीर्वाद से सदन पहुंचकर किसान, कमेरा और विकास की बात करेंगे।

कौन है चंदन चौहान?

बता दें कि, चंदन चौहान मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से आरलएडी के विधायक हैं। चंदन चौहान महज 28 साल के हैं और उनके पिता संजय चौहान बिजनौर से सांसद रह चुके हैं। उनके दादा नारायण चौहान यूपी के डिप्टी सीएम रहे हैं। चंदन चौहान गुर्जर बिरादरी से आते हैं। हाल ही में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने चंदन चौहान को राष्ट्रीय लोकदल की युवा इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया था।

Read Also: PM Modi ने परिवार को लेकर दिया नया नारा, शाह, नड्डा, राजनाथ और योगी ने लिखा- मोदी का परिवार

कौन हैं राजकुमार सांगवान?  

बता दें कि, मेरठ के डॉक्टर राजकुमार सांगवान 44 वर्ष से आरएलडी से जुड़े हैं। लंबे समय तक छात्र और किसानों की राजनीति करने वाले राजकुमार सांगवान ने शादी तक नहीं की और जमीनी राजनीति करते रहे हैं। वर्तमान में वह आरएलडी के राष्ट्रीय सचिव हैं। लह कई बार छात्र और किसान आंदोलनों के चलते जेल जा चुके हैं। उन्होंने मेरठ कॉलेज से एमए इतिहास विषय से किया है।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने छोड़ी कांग्रेस, बोले- भगवान राम का किया गया अपमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *