Bharat Jodo Nyay Yatra: शाजापुर में राहुल गांधी को बीजेपी नेता ने दिए आलू, बोले- ‘सोना बनाकर दिखाओ’

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय मध्यप्रदेश में है। आज यात्रा का चौथा दिन है। शाजापुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल के सामने मोदी-मोदी के नारे और श्रीराम के जयकारे लगाए तो राहुल गाड़ी से उतरकर उनसे मिलने पहुंचे। एक बीजेपी नेता और कुछ कार्यकर्ताओं ने राहुल को आलू देकर कहा, सोना बनाओ। राहुल बोले- धन्यवाद, अगली बार सोना लेकर आऊंगा।

आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उज्जैन में महाकाल के दर्शन करेंगे। इस पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया और भोपाल में कहा कि, उनकी बगुला भक्ति से कुछ होने वाला नहीं है। पूरा देश सच्चाई जानता है। कांग्रेस ने आज तक हिन्दुओं के आराध्य देव भगवान श्रीराम का विरोध किया।

राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी और केन्द्र सरकार को आड़े हाथ लिया। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि आप दिनभर जय श्रीराम बोले और भूखे मर जाएं। इसके बाद राहुल गांधी का काफिल आगे बढ़ता है और रास्ते में बीजेपी कार्यकर्ता मोदी-मोदी और जय श्रीराम के जयकारे लगाते हैं।

Read Also: UP Police पेपर लीक मामले में सीएम योगी का बड़ा एक्शन, भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया

राहुल गांधी उनसे मिलने के लिए गाड़ी से नीचे उतरकर जाते हैं। इस दौरान एक बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को आलू दिया और कहा कि सोना बनार दिखाओ। इस पर राहुल गांधी ने धन्यवाद दिया और कहा कि अगली बार आऊंगा तो सोना लेकर आऊंगा। जाते-जाते राहुल गांधी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग किस दिया।

वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन मध्य प्रदेश में अच्छा रहने वाला है। कांग्रेस इस बार 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस एक बार फिर से केन्द्र में सरकार बनाने जा रही है।

Read Also: UP Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार से पहले RLD में हलचल, जयंत चौधरी ने इस विधायक को भेजा लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *