Loksabha Chunav 2024: हरियाणा में 10 सीट पर खिलेगा कमल…भाजपा ने गठबंधन से किया किनारा

संतोष ​कुमार सिंह

चंडीगढ़: हरियाणा में भले ही भाजपा और जेजेपी की मिली जुली सरकार चल रही हो लेकिन कहा ये जा रहा है कि भाजपा ने  हरियाणा में लोकसभा की सभी दस सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अकेले चुनाव लड़ना तय किया है। हालाकि इस बाबत अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई लेकिन पार्टी के नजदीकी सूत्र बताते हैं नई दिल्ली हुई पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में इस बात पर सहमति बन गई ​है कि विगत चुनाव की तरह ही इस बार भी भाजपा लोकसभा की सभी 10 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

जेजेपी से गठबंधन..फिर भी अकेले लड़ने पर हुआ मंथन  पार्टी नेताओं ने न सिर्फ सैद्धांतिक रूप से अकेले चुनाव लड़ने पर सहमति बनाई है ​बल्कि हरियाणा प्रदेश चुनाव समिति ने सभी 10 सीटों के लिए उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए पैनल भी गठित कर दिया है। इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र के लिए प्रदेश की जनता से सुझाव मांगे हैं। आम जन के लिए एक मोबाइल नंबर 9090902024 भी जारी किया, जिस पर आम लोग भी सुझाव दे सकेंगे।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की सीट शेयरिंग तय, 48 सीटों में से उद्धव 20, कांग्रेस 18 और 10 पर शरद पवार उतारेंगे प्रत्याशी  

क्या है मौजूदा स्थिति

हरियाणा में भाजपा की जजनायक जनता पार्टी के साथ राज्य में सरकार चल रही है। समय—समय पर गंठबंधन सरकार के हिचकोले लेने की खबरें आई लेकिन बावजूद इसके गठबंधन बना रहा है। हालाकि अब भाजपा ने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने से किनारा कर लिया है। मौजूदा स्थिती ये हैं कि हरियाणा में मौजूदा समय में लोकसभा की दस सीटें हैं और बीते लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने दस की दस सीटों पर कब्जा किया था। ऐसे में देखा जाना होगा पार्टी का अकेले लड़ने का यह फैसला गठबंधन क्या असर डालता है या आगामी चुनाव में पार्टी के इस फैसले के साथ हरियाणा की जनता खड़ी होती है या नुकसान उठाना पड़ता है।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: चौंका सकती है बीजेपी की पहली लिस्ट, 50 से ज्यादा सांसदों और कई मंत्रियों के टिकट कटने की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *