Loksabha Chunav 2024: महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया। महाराष्ट्र में तीन पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेगी। 48 लोकसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना 20, कांग्रेस 48 और शरद पवार की एनसीपी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तीनों सियासी पार्टियां महाविकास अघाड़ी अलायंस (MVA) के तहत महाराष्ट्र में चुनावी ताल ठोकने जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय पार्टी वंचित बहुजन अगाड़ी (VBA) को शिवसेना (उद्धव गुट) के हिस्से से दो सीटें दी जाएगा। पहले (VBA) ने सीटों की मांग की थी लेकिन दो सीटों पर बात बन गई। इसके अलावा निर्दलीय राजू शेट्टी को शरद पवार की पार्टी का समर्थन मिलेगा। सीट शेयरिंग को लेकर एक दो दिन में आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना (UBT) मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में से 4 पर चुनाव लड़ेगी, जिनमें से एक मुंबई नॉर्थ ईस्ट (VBA) को दी जा सकती है। मुंबई की 6 सीटों पर कांग्रेस और उद्धव के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी। इस सिलसिले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 22 फरवरी को उद्धव ठाकरे से बातचीत भी की थी।
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच उद्धव को फोन किया और करीब एक घंटे बात की थी। कांग्रेस मुंबई की 3 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी। इसमें मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल और मुंबई नॉर्थ वेस्ट शामिल है। हालांकि, उद्धव ने मुंबई की 4 सीट- मुंबई साउथ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट और मुंबई साउथ सेंट्रल अपने लिए मांगी थी। लेकिन, अभी तक यह पूरी तरह साफ नहीं हो सका कि किन-किन सीटों पर कौन सी पार्टी प्रत्याशी उतारेगी।
जानकारी के लिए बता दें कि, महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच 25 सालों से गठबंधन था। 288 विधानसभा सीटों वाले राज्य में साल 2019 में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसके बाद बीजेपी ने 106 सीटें और शिवसेना ने 56 सीटों के साथ जीत हासिल की थी। दोनों पार्टियों के बीच ढाई-ढाई साल सीएम फॉर्मूले पर सहमति नहीं बनी थी। इसके बाद शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। बाद में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद बीजेपी और शिंदे गुट शिवसेना ने सरकार बनाई थी।