Loksabha Chunav 2024: चौंका सकती है बीजेपी की पहली लिस्ट, 50 से ज्यादा सांसदों और कई मंत्रियों के टिकट कटने की संभावना

Loksabha Chunav 2024 BJP Condidate List: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव मोड में है। गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार अहले सुबह तक दिल्ली में बैठकों का दौर जारी रहा। बैठक में बीजेपी की पहली प्रत्याशी लिस्ट और सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग पर मंथन हुआ।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और संगठन महासचिव बीएल संतोष ने पहले राज्यों की कोर कमेटी के साथ बैठक कर संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की तो, वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री आवास पर भी बैठक हुई जिसमें पीएम मोदी भी मौजूद थे। इसके बाद बीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई।

बताया जा रहा है कि बीजेपी की इस बैठक में हर एक सीट पर रणनीति तैयार की गई। ऐसे प्रत्याशियों पर मंथन किया गया जिनकी जीतने की संभावना सबसे अधिक हो। अगर यह प्रत्याशी सहयोगी दलों के हैं या दूसरे दलों के, अगर वह सहयोगी दलों के नहीं है तो उन्हें एनडीए में शामिल करने की कोशिश की जाएगी।

इतना ही नहीं प्रत्याशियों के नामों के लिए शीर्ष कमेटी बना दी गई। यह कमेटी जिन सांसदों और मंत्रियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा उन इस बार दांव नहीं लगाएगी। ऐसे में यूपी और बिहार से कई सांसदों और मंत्रियों का टिकट कट सकता है। कहा जा रहा है कि 3 मार्च को मोदी कैबिनेट की बैठक होनी है। यह बैठक मोदी सरकार 2.0 की आखिरी कैबिनेट बैठक है।

इस बैठक में जिन मंत्रियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा उनको बता दिया जाएगा और टिकट काट दिया जाएगा। इसके अलावा जो सांसद दो या इससे बार चुनाव जीत चुके हैं या जिन सांसदों की उम्र ज्यादा हो गई है। इस बीजेपी ऐसे नेताओं का टिकट काट सकती है। युवा नेताओं को टिकट दिया जा सकता है।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की सीट शेयरिंग तय, 48 सीटों में से उद्धव 20, कांग्रेस 18 और 10 पर शरद पवार उतारेंगे प्रत्याशी  

बताया जा रहा है कि इस बार बीजेपी करीब 60 से 70 सांसदों के टिकट काट सकती है। इसके अलावा कई केन्द्रीय मंत्रियों के टिकट पर भी खतरा मंडरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि हर सीट पर कमल चुनाव लड़ रहा है। बीजेपी पहली लिस्ट में से ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखने वाले नेताओं के ज्यादा टिकट नहीं काटेगी। ऐसे में बीजेपी की पहली लिस्ट चौंका सकती है।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: बीजेपी के 155 प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार, वाराणसी से पीएम मोदी, गांधीनगर से शाह और भोपाल से शिवराज सिंह चौहान ठोकेंगे चुनाव ताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *