Loksabha Chunav 2024: दिल्ली में AAP और कांग्रेस में डील पक्की, AAP चार और कांग्रेस इन तीन सीटों पर ठोकेगी चुनावी ताल

Loksabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सीटों की डील तय हो गई। आप चार लोकसभा सीटों और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आज दिल्ली में दोनों दलों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट शेयरिंग के बारे में जानकारी दी।

AAP की ओर से आतिशी, संदीप पाठक और सौरभ भारद्वाज, वहीं कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, दीपक बाबरिया और अरविंदर सिंह लवली प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने बताया कि इंडिया ब्लॉक में शामिल पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा हो रही थी। दो दिन पहले लखनऊ में सपा-कांग्रेस गठबंधन का ऐलान हुआ था।

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि दोनों सियासी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर लंबी बातचीत हुई है। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी चांदनी चौक लोकसभा सीट समेत तीन सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। आप बची हुई चार सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। दिल्ली के बाद चंडीगढ़ में कांग्रेस और गोवा की दो सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी।

हरियाणा में AAP को एक सीट

इन राज्यों के बाद हरियाणा में दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन गई। प्रदेश की 10 सीटों में से एक सीट आम आदमी पार्टी को गई। गुजरात में आम आदमी पार्टी दो सीटों और कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी दिल्ली में नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीटों पर चुनावी ताल ठोकती दिखाई देगी।

Read Also: Haryana: किसानों की कर्ज माफी कर मनोहर लाल ने खींची नई लकीर…अन्य राज्यों के लिए बनेगा नजीर

वहीं, कांग्रेस नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट और चांदनी चौक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात में आम आदमी पार्टी भरूच और भावनगर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। वही, कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि पश्चिम-बंगाल में टीएमसी के साथ बातचीत चल रही है।

Read Also: Ind vs Eng Ranchi Test: रवीन्द्र जडेजा का ‘चौका’, 353 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की पारी, भारत को लगा पहला झटका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *