UP: कासगंज में माघ पूर्णिमा पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में पलटी, 15 की मौत

Kashganj Hadsa: उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में 40 लोग सवार थे। मरने वालों में 8 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं।

फिलहाल, मौके पर बुलडोजर से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। स्थानीय लोग सूचना पाने के बाद मदद के लिए पहुंच गए। हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं को आनन-फानन में जिला अस्पताल भरती कराया गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग एटा के जैथरा गांव के रहने वाले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर रफ्तार से दौड़ाया जा रहा था। नियंत्रण खोने के बाद ट्रैक्टर सड़क से उतकर तालाब में जा गिरा। सभी लोग माघी पूर्णिमा पर कासगंज स्थित कादरगंज घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थे, तभी रियावगंज पटियाली मार्ग पर गढ़ई गांव के पास हादसा हो गया।

चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनक स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाने के बाद प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। हादसे को लेकर डीएम ने बताया कि अभी तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। इनमें 7 मासूम बच्चे और 8 महिलाएं शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नियंत्रण खोने के बाद तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में जा घुसी। ट्रॉली में किनारे खड़े कुछ लोग छिटककर तालाब में जा गिरे लेकिन, ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठे में हुए लोग तालाब में चले गए। वहीं कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: दिल्ली में AAP और कांग्रेस में डील पक्की, AAP चार और कांग्रेस इन तीन सीटों पर ठोकेगी चुनावी ताल

चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर हम लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। दूसरे ग्रामीणों को भी मौके पर बुलाया। हम लोगों को जो भी दिखा, उसको खींचकर बाहर निकाला गया। हम लोग बस यही चाह रहे थे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्दी पानी से बाहर निकाला जाए। किसी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल लोगों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Read Also: Ind vs Eng Ranchi Test: रवीन्द्र जडेजा का ‘चौका’, 353 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की पारी, भारत को लगा पहला झटका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *